Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

राहुल गांधी को मुद्दा बनाकर सुर्खियों में रहना चाहती हैं कंगना रनौत : राजा वारिंग

Raja Warring
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 17:20 IST

भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बयानों के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बर्ताव से महिलाएं असहज महसूस करती हैं। कंगना के बयान पर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि कंगना रनौत सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए राहुल गांधी पर कटाक्ष करती हैं और मुद्दा बनाती हैं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि कंगना रनौत का राहुल गांधी पर बार-बार टिप्पणी करना गलत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी फिल्म बनाने नहीं आते हैं और संसद कोई स्टूडियो नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सांसद को लगता होगा कि संसद एक स्टूडियो है, लेकिन यहां फिल्म नहीं बन रही है।

राजा वारिंग ने यह भी कहा कि कंगना रनौत बार-बार राहुल गांधी का नाम लेती हैं, जिससे वे सुर्खियों में बनी रहें, क्योंकि, उनकी पार्टी ने उन्हें भुला दिया है, उन्हें लगने लगा है कि भाजपा में उनका कोई वजूद नहीं बचा तो राहुल गांधी पर टिप्पणी कर वे सुर्खियों में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी कर कंगना रनौत अपनी 'दुकान' चलाने की कोशिश कर रही हैं।

क्योंकि, उनकी दुकान बॉलीवुड में बंद हो चुकी है। भाजपा में भी उन्हें कोई ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर उनकी दुकान राहुल गांधी को लेकर बयान देने से चलती है, तो वह ऐसा करती रहें। साथ ही उन्होंने उनके हालिया बयानों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियां नहीं करनी चाहिए।

कांग्रेस सांसद ने कंगना रनौत के मानसिक संतुलन पर भी सवाल उठाए और कहा कि उन्हें इलाज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद इलाज नहीं करा सकती हैं, तो कांग्रेस उनकी मदद करने को तैयार है। बताते चलें कि अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा सांसद कंगना रनौत के राहुल गांधी पर दिए बयान पर आपत्ति जताई है।

 

Tags: Raja Warring

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD