Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

शिक्षा पर कुल बजट का 8 प्रतिशत खर्च - मुख्यमंत्री

शिक्षा भविष्य निर्माण का सबसे बड़ा साधन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:11 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 के लिए केवल स्कूल शिक्षा विभाग के लिए ही 18 हजार 717 करोड़ 89 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है, जो राज्य के कुल बजट 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ 17 लाख रुपये का लगभग 8.37 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में बजट पर चर्चा के दौरान सदस्य श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और श्री आफताब अहमद द्वारा उठाए गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा पर जी.डी.पी. का लगभग 6 प्रतिशत व्यय होना चाहिए। जबकि, राज्य के बजट में यह लगभग 1.9 प्रतिशत बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पर जी.डी.पी. के 6 प्रतिशत खर्च का लक्ष्य कोई नया प्रावधान नहीं है। 

यह लक्ष्य सर्वप्रथम कोठारी आयोग की सिफारिशों के आधार पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 1968 में रखा गया था। बाद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 1986 तथा 1992 की समीक्षा में भी इसे दोहराया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के भाग-प्ट की मद 26.1 और 26.2 में भी यह स्पष्ट किया गया है कि शिक्षा में निवेश बढ़ाकर जी.डी.पी. के 6 प्रतिशत तक पहुंचने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास करेंगी। 

यह लक्ष्य केवल किसी एक राज्य का नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए संयुक्त रूप से केंद्र और राज्यों के कुल सार्वजनिक व्यय का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यदि इसे जी.एस.डी.पी. के प्रतिशत में देखा जाए, तो यह 1.37 प्रतिशत बनता है। लेकिन, शिक्षा बजट में केवल स्कूल शिक्षा विभाग ही नहीं, बल्कि उच्चतर शिक्षा तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का बजट भी शामिल किया जाता है। 

जब इन सभी मदों को सम्मिलित किया जाता है, तब शिक्षा पर कुल व्यय की वास्तविक स्थिति सामने आती है। इन्हें मिलाकर यह जी.एस. डी.पी. का 1.67 प्रतिशत तथा राज्य के कुल बजट का 10.25 प्रतिशत बनता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षा को भविष्य के निर्माण का सबसे बड़ा साधन मानती है। 

पिछले वर्षों में प्रदेश में विद्यालयों के बुनियादी ढांचे का सुदृढीकरण, डिजिटल शिक्षा का विस्तार, नए कॉलेजों और तकनीकी संस्थानों की स्थापना तथा शिक्षकों की भर्ती और प्रशिक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इसलिए   विपक्ष शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय पर भ्रम फैलाने का प्रयास न करें।

 

Tags: Nayab Singh Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD