Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

श्रम विभाग के 3 श्रम निरीक्षकों व एक पटवारी को किया निलंबित- मुख्यमंत्री

जांच हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ , 17 Mar 2026

Last updated on: Mar 18, 2026, 16:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि श्रम विभाग के 3 श्रम निरीक्षकों व एक पटवारी को निलंबित किया जा चुका है। इसके अलावा 6 ग्राम सचिवों, एक कनिष्ठ अभियंता एवं एक पंचायत अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रक्रियाधीन हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सदन में बजट पर चर्चा के दौरान सदस्य डा. रघुबीर कादियान द्वारा उठाए गए प्रश्न पर जवाब दे रहे थे। समिति की रिपोर्ट में और भी कोई दोषी पाएंगे तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. कादियान ने खुद ही यह मामला श्रम मंत्री द्वारा पकड़ने की बात कही है। 

जब मंत्री ने मामला पकड़ कर कार्रवाई की तो फिर सरकार पर घोटाले का आरोप लगाना कहां तक जायज है।. यह विषय हरियाणा भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की 21 अप्रैल, 2025 को हुई बैठक में सामने आया। बैठक के दौरान पता चला कि निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण हेतु जमा की गई 90 दिन की कार्य पर्चियों के सत्यापन में कुछ गंभीर विसंगतियां हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इस मामले को छिपाने की बजाए, इस पर तुरंत त्वरित कार्रवाई करने का निर्णय लिया। किसी भी दोषी अधिकारी या व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले का पता चलते ही, सभी सदस्यीय समिति बनाकर कार्य पर्चियों के पुनः जिला उपायुक्तों को तीन सत्यापन न करने के निर्देश निर्देश दिए। 

सभी 22 जिलों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कल 21 लाख 78 हजार 523 कार्य पर्चियों की जांच की गई। प्रारंभिक जांच में पाए गए तथ्यों पर कार्रवाई जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनियमितताओं को रोकने के लिए पेंशन, मृत्यु, दुर्घटना सहायता और एन.सी.आर. में ग्रेप एण्ड तृतीय व चतुर्थ भत्ते जैसी आवश्यक योजनाओं को छोड़कर अन्य सभी कल्याणकारी योजनाओं के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर पर फिलहाल रोक लगा दी है। 

इसकी जांच के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है, जो जल्द ही एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जांच में जिन श्रमिकों की कार्य पर्ची सही पाई जाएगी, उन सभी श्रमिकों को लाभ जारी कर दिया जाएगा। 

सरकार जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार की नीति पर कायम थी कायम हैं और कायम रहेेगी। सरकार ने इस विषय का पता लगाया है और इसके दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

 

Tags: Nayab Singh Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD