Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

नए राशन कार्ड बनाने का फैसला महज़ चुनावी स्टंट – बलबीर सिद्धू

“सरकार कटे हुए कार्ड वाले परिवारों को पुराना राशन या नकद मुआवज़ा भी दे”

Balbir Singh Sidhu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 16 Mar 2026

Last updated on: Mar 16, 2026, 17:01 IST

पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य सरकार द्वारा 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने के फैसले को महज़ चुनावी स्टंट करार देते हुए आशंका जताई है कि चुनावों के बाद इन कार्डों का हाल भी पहले काटे गए लाखों राशन कार्डों जैसा ही होगा। श्री सिद्धू ने कहा कि कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने केंद्र के दिशा-निर्देशों का हवाला देकर प्रदेश में लगभग 11 लाख राशन कार्ड रद्द कर दिए थे। 

उन्होंने सवाल किया कि यदि अब सिर्फ सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्ति को छोड़कर हर परिवार को राशन कार्ड देने की बात कही जा रही है, तो वे 11 लाख परिवार किन नियमों के तहत अयोग्य घोषित किए गए थे? क्या वे परिवार पिछले समय के दौरान सरकारी लापरवाही के कारण अपने हक के अनाज से वंचित नहीं रहे? 

उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि जिन परिवारों के राशन कार्ड काटे गए थे, क्या उन्हें पिछली अवधि का राशन दिया जाएगा? पूर्व मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की भलाई सर्वोपरि होनी चाहिए, लेकिन यह तभी संभव है जब सरकारी नीतियों में स्थिरता और ईमानदारी हो, जो भगवंत मान सरकार में कहीं भी नजर नहीं आ रही।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नए कार्ड बनाने का कदम ऊपर से भले ही जनहितैषी लगे, लेकिन इसके पीछे सरकार की मंशा ने जनता के मन में कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेसी नेता ने चिंता जताते हुए कहा कि अक्सर देखा जाता है कि चुनावों के नज़दीक ऐसी लोक-लुभावन योजनाओं की घोषणा कर दी जाती है, जिन्हें चुनावों के बाद फिर “समीक्षा” के नाम पर बंद कर दिया जाता है। 

उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे “चुनावी स्टंट” से बचाने के लिए सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या ये कार्ड स्थायी रूप से जारी रहेंगे या कुछ महीनों बाद इन्हें फिर से रद्द कर दिया जाएगा। श्री सिद्धू ने जोरदार मांग की कि सरकार न केवल सभी रद्द किए गए राशन कार्ड तुरंत बहाल करे, बल्कि जितने समय तक उन गरीब परिवारों का राशन रोका गया, उसका मुआवज़ा भी अनाज या नकद के रूप में दिया जाए। 

उन्होंने कहा कि असली जनकल्याण तभी दिखाई देगा जब सरकार अपनी पिछली गलती सुधार कर पीड़ित परिवारों को उनका हक देगी, न कि सिर्फ चुनाव जीतने के लिए कागजी कार्रवाई करेगी।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD