Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

छेंगा पहाड़ : डायनासोर के समय का है उड़ीसा का ये प्राकृतिक मेहराब, विदेशी पर्यटक भी होते हैं आकर्षक

Khas Khabar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Mar 2026

Last updated on: Mar 11, 2026, 15:23 IST

उड़ीसा अपने आप में एक मनमोहक राज्य है, जहां नीले समंदर से लेकर हरी-भरी ऊंची पहाड़ियां और गोवा जैसे बीच का आनंद लिया जा सकता है, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वहां एक प्राचीन खजाना छिपा हुआ है। हम बात कर रहे हैं छेंगा पहाड़ की, जहां अपने आप में एक हैरान कर देने वाला मेहराब है। प्रकृति के इस नमूने को देखने और हरे-भरे नजारे लेने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक मेहराब को देखने के लिए पहुंचते हैं।

छेंगा पहाड़ इसलिए प्रसिद्ध है क्योंकि उस पर निर्मित मेहराब स्वत: निर्मित है और इसकी आकृति दुर्लभ है। माना जाता है कि यहां बनी चट्टानें डायनासोर के समय की हैं, लगभग 16 करोड़ साल पहले। खास के बदलते रुख और इतने लंबे समय से भी यह चट्टान आज भी अपनी आकृति बनाए हुए है। वन प्रभाग के कनिका पर्वतमाला में स्थित मेहराब की खोज भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने की थी और भू-विरासत का दर्जा भी दिया है।

भारतीय भूवैज्ञानिक की मानें तो अंडाकार आकार के इस मेहराब की आधार लंबाई 30 मीटर और ऊंचाई 12 मीटर है। प्राकृतिक मेहराब के आले की अधिकतम ऊंचाई 7 मीटर और चौड़ाई 15 मीटर है, जो इसे बाकी चट्टानों से अलग और अनोखा बनाती है। लगभग 16 करोड़ साल से ज्यादा पुरानी मेहराब न सिर्फ अपने बनाव के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि इसके तार हमारे पुराणों से भी जुड़े हैं।

माना जाता है कि भगवान राम द्वारा स्वर्ण हिरण के शिकार के दौरान चलाए गए बाण ने चट्टान में एक छेद बना दिया, जिसे मेहराब माना जाता है, और वह बाण पहाड़ी के दूसरी ओर जा गिरा। छेंगा पहाड़ पर बना मेहराब सुंदरगढ़ जिले के हेमगिर में स्थित है, जहां तक पहुंचने के लिए उबड़-खाबड़ रास्तों से होते हुए ट्रैकिंग करनी पड़ती है और आस-पास किसी तरह की सुविधा भी नहीं मिलेगी।

पहाड़ों पर होने की वजह से अगर आप इस जगह का दौरा करना चाहते हैं तो अपनी जरूरत का सामान साथ में लेकर जाएं। ट्रैकिंग के साथ-साथ पर्यटकों को यहां प्रकृति के अद्भुत नजारे भी देखने को मिल जाते हैं। हालांकि यहां बारिश के समय में न जाने की सलाह दी जाती है और ऐसे स्थान पर अकेले जाने से भी बचें।

 

Tags: Khas Khabar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD