Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 : लक्ष्य सेन ने किया बड़ा उलटफेर, मौजूदा चैंपियन शी युकी को हराया

Sports News, Badminton, Lakshya Sen, All England Open 2026
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्मिंघम , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 12:24 IST

ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 के पहले दिन भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ा उलटफेर किया। बर्मिंघम में खेले जा रहे इस प्रतिष्ठित बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में लक्ष्य ने मौजूदा चैंपियन चीन के शी युकी को हराकर बाहर कर दिया। 24 वर्षीय लक्ष्य सेन ने यह मुकाबला 1 घंटे 18 मिनट में 23-21, 19-21, 21-17 से जीता।

पहले गेम में लक्ष्य ने आक्रामक खेल दिखाया और 17-10 की बढ़त बना ली थी। हालांकि शी युकी ने वापसी करते हुए स्कोर 18-17 कर दिया, लेकिन लक्ष्य ने धैर्य बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया। दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ी ने जोरदार वापसी की। लक्ष्य 13-19 से पीछे चल रहे थे और उन्होंने वापसी की जमकर कोशिश भी की, लेकिन वह यह गेम 19-21 से गंवा बैठे।

निर्णायक तीसरे गेम में लक्ष्य ने नेट पर बेहतरीन नियंत्रण दिखाया और तेज रैलियों में बढ़त बनाई। उन्होंने 16-11 की बढ़त हासिल की और चार मैच प्वाइंट अर्जित किए। शी युकी ने एक मैच प्वाइंट बचाया, लेकिन अंत में उनका शॉट बाहर चला गया और लक्ष्य ने मुकाबला जीत लिया। मिक्स्ड डबल्स में भारत की जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

उन्होंने मलेशिया की जोड़ी पेंग रॉन और चेंग सु यिन को 21-17, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।वहीं महिला एकल में मालविका बंसोड़ को तीसरी वरीयता प्राप्त चीन की खिलाड़ी चेन यू फी के खिलाफ 21-11, 21-6 से हार का सामना करना पड़ा। सिंधु की गैरमौजूदगी में मालविका से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही थी।

हालांकि, वह अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहीं।भारतीय स्टार पीवी सिंधु इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकीं। वह मिडिल ईस्ट संकट के कारण दुबई में फंस गई थीं, जिससे वह बर्मिंघम नहीं पहुंच पाईं। पहले दिन का सबसे बड़ा आकर्षण लक्ष्य सेन की ऐतिहासिक जीत रही, जिन्होंने अपने खेल से हर किसी का दिल जीत लिया।

 

Tags: Sports News , Badminton , Lakshya Sen , All England Open 2026

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD