Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कमिश्नरेट पुलिस ने डॉक्टर के घर पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों से हथियार, वारदात के दौरान इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और वारदात के दौरान पहने कपड़े बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 03 Mar 2026

Last updated on: Mar 04, 2026, 10:40 IST

कमिश्नरेट पुलिस ने बीते दिनों जालंधर के मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर के घर के बाहर गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर जालंधर धनप्रीत कौर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इन्वेस्टिगेशन) जयंत पुरी और सीनियर अधिकारियों के नेतृत्व में ए.सी.पी. (डी) अमरबीर सिंह, ए.सी.पी. (नार्थ) अशोक मीणा और इंस्पेक्टर साहिल चौधरी मुख्य अधिकारी थाना डिवीजन नंबर 8 तथा इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार इंचार्ज सी.आई.ए. स्टाफ और एस.आई. मनजिंदर सिंह इंचार्ज स्पैशल सेल की टीमों का गठन करके यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2026 को मोहल्ला संतोखपुरा में एक सरकारी वेटरनरी डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर खड़ी कार और गेट पर नामलूम व्यक्तियों द्वारा गोली चलाई गई थी, जिस पर कमिश्नरेट पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डॉक्टर यशपाल के बयान पर मुकदमा नंबर 55 तारीख 28.02.2026 धारा 125, 109 बी.एन.एस. और 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर में दर्ज करके जांच शुरू की। 

मुकदमे की तफ्तीश करते हुए कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा जगजीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर और लवप्रीत सिंह निवासी गांव बडाला जोहल थाना जंडियाला गुरु अमृतसर को जंडियाला गुरु (अमृतसर) से काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों से 2 पिस्तौल (एक 30 और एक 32 बोर) सहित मैगजीन, 5 राउंड 32 बोर, 1 राउंड 30 बोर, 1 मैगजीन 30 बोर तथा वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और वारदात के दौरान पहने हुए कपड़े बरामद किए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा और इनके द्वारा अन्य वारदातों तथा बरामद हुए हथियारों के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी जगजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा नंबर 90 तारीख 06.05.2025 धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत थाना सदर तरनतारन में पहले ही दर्ज है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पुलिस एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी गैंगस्टर की कोई गतिविधि सामने आती है तो उक्त नंबर पर संपर्क किया जाए। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और 10 लाख रुपये इनाम दिया जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD