Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

मध्य प्रदेश सरकार का प्राकृतिक खेती पर जोर, बड़वानी के 25 किसान बनेंगे मास्टर ट्रेनर : मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बड़वानी , 02 Mar 2026

Last updated on: Mar 03, 2026, 15:34 IST

मध्य प्रदेश की सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है और इसी सिलसिले में बड़वानी के नागलवाड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कृषि कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें फैसला लिया गया है कि बड़वानी के 25 किसानों को प्राकृतिक खेती का मास्टर ट्रेनर बनाने प्रदेश से बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

कृषि कैबिनेट की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया है कि मध्य प्रदेश देश का एक ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक खेती के लिए पूरे देश में जाना जाता है। बड़वानी जिले के 25 किसानों को प्राकृतिक खेती का मास्टर ट्रेनर बनाया जा रहा है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिले, इसके लिए 25 किसानों को मास्टर ट्रेनर बनाने के लिए प्रदेश के बाहर प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया कि राज्य में कुल योग 27 हजार 746 करोड़ की राशि किसान कल्याण के लिए हम खर्च करने वाले हैं। कृषि कैबिनेट में नर्मदा घाटी विभाग के अंतर्गत बरला उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना स्वीकृत की गई, जिसमें इस तहसील के 33 गांवों की 15500 हेक्टेयर में सिंचाई होगी, जिसकी लागत लगभग 861 करोड़ रुपए के आसपास है।

राज्य में अलग-अलग विभागों द्वारा किसकी कल्याण के लिए राशि खर्च की जाएगी? कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में 3,502.48 करोड़ की राशि खर्च होगी। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण की तीन योजनाएं हैं, जिनमें 4,263.94 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की 4 योजनाओं में 9,508 करोड़ खर्च होंगे। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग की 2 योजनाओं में 218.50 करोड़ की राशि खर्च होगी। 

सहकारिता विभाग की 4 योजनाओं में 8,186 करोड़ की राशि का व्यय हमारे वित्त विभाग पर आएगा। इसी तरह नर्मदा घाटी विकास विभाग के माध्यम से 2067.97 करोड़ की राशि खर्च होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सरकार द्वारा किसानों के लिए किए जा रहे कामों का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। हम अपने किसानों को समृद्ध बनाकर राज्य को प्रगति के पथ पर ले जाएंगे। वही बड़वानी को पर्यटन का केंद्र बनाने वाले हैं। भविष्य में ऐसे और कई अन्य कामों की भी मंजूरी दी जाएगी।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD