Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की

 

रश्मिका-विजय की अमित शाह से खास मुलाकात

यादगार पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Vijay Deverakonda, Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Feb 2026

Last updated on: Mar 02, 2026, 10:44 IST

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रश्मिका संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। विजय ने रश्मिका के साथ गृह मंत्री से यादगार मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और संस्कृति, सिनेमा पर बातचीत करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया।"

विजय आगे लिखते हैं, "बातचीत के साथ ही हमें गणेशजी की एक सुंदर मूर्ति भी मिली, जो अब हमारे प्रार्थना कक्ष में विराजमान है।" फैंस कपल के गृह मंत्री के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं, जहां रश्मिका पीले रंग की सूट में काफी प्यारी लग रही है। वहीं, विजय ने सफेद रंग का शेरवानी पहना हुआ है। इससे पहले विजय ने शनिवार को 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यादगार मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जहां उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ दिन पहले हम प्रधानमंत्री से मिले।

हमने उनका आशीर्वाद लिया, उनके साथ अपने इतिहास, वास्तुकला, कहानियों और अन्य विषयों पर बातचीत करते हुए अच्छा समय बिताया, और उन्होंने मेरे माता-पिता को एक बहुत ही प्यारा पत्र लिखा।" पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "माधवी और गोवर्धन राव देवरकोंडा, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी को आयोजित होगा।

देवरकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।" पीएम मोदी पत्र में आगे लिखते हैं, "यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए, सुंदर अध्याय की शुरुआत है। 'सखा सप्तपदा भव' की भावना के साथ, यानी सात कदम एक साथ चलकर, यह जोड़ा जीवन भर के लिए मित्र बन जाता है। विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में नए-नए किरदार निभाते हैं, लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण है, निश्चित रूप से उनके द्वारा पर्दे पर रचे गए जादू को भी मात देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, "आने वाले दिन, महीने और वर्ष उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा तय करें। इस शुभ अवसर पर नवविवाहित जोड़े और उनके परिवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Vijay Deverakonda , Rashmika Mandanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD