Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

डॉ. मनसुख मांडविया ने छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल समापन समारोह में कहा कि जम्मू और कश्मीर खेलों के माध्यम से प्रगति एवं संभावनाओं का एक नया अध्याय लिख रहा है

‘पत्थरबाजी’ से ‘स्कीइंग’ तक: घाटी में खेल जोश बन गए हैं: डॉ. मांडविया

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Satish Sharma, 6th Khelo India Winter Games Closing Ceremony
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुलमर्ग , 26 Feb 2026

Last updated on: Feb 27, 2026, 11:57 IST

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के दूसरे चरण के समापन समारोह को संबोधित किया और भविष्य में गुलमर्ग को एक प्रमुख वैश्विक शीतकालीन खेल केंद्र में परिवर्तित करने के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "कश्मीर की भूमि में अपार संभावनाएं हैं और आने वाले समय में गुलमर्ग शीतकालीन खेलों का वैश्विक केंद्र बनेगा।" डॉ. मांडविया ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि गुलमर्ग में होने वाले भविष्य में होने वाले शीतकालीन खेलों के संस्करणों में खेलों को पर्यटन एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ मिलाकर 15 दिवसीय एकीकृत खेल आयोजन के रूप में विस्तारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “अब शीतकालीन खेल केवल चार दिनों तक सीमित नहीं रहेंगे। पर्यटन को एकीकृत करके, हम 15 दिनों की अवधि वाले शीतकालीन खेलों का आयोजन करेंगे जिसमें फिट इंडिया कार्निवल, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं कई प्रतियोगिताएं शामिल होंगी।” छठे खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के दूसरे चरण में, 25 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के 900 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया और पूरे देश के युवा एक साथ आए।

डॉ. मांडविया ने बल देकर कहा कि खेल में समाज को एकजुट करने, खेल भावना को पोषित करने, सद्भाव को बढ़ावा देने एवं समग्र विकास को गति देने की परिवर्तनकारी शक्ति है। जम्मू और कश्मीर में खेलो इंडिया केंद्रों में खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों के साथ अपनी बातचीत का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस क्षेत्र में उभर रही उल्लेखनीय खेल भावना एवं उत्कृष्टता की बढ़ती संस्कृति की सराहना की।

डॉ. मनसुख मांडविया ने खेलों की परिवर्तनकारी शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा  कि कभी 'पत्थरबाजी' से संबद्ध यह क्षेत्र अब 'स्कीइंग' के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, केंद्र शासित प्रदेश में खेल एक जोश बन गया है, जो कि प्रगति एवं विकास की दिशा में निरंतर यात्रा को दर्शाता है।

केंद्रीय खेल मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के दृष्टिकोण की रूपरेखा भी प्रस्तुत की, जिसमें खेल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया गया है क्योंकि भारत की आकांक्षा 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने की है और देश का लक्ष्य स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 2047 तक शीर्ष पांच खेल राष्ट्रों में अपना स्थान बनाना है।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया पहल ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स, यूथ गेम्स, विंटर गेम्स, वाटर स्पोर्ट्स, ट्राइबल गेम्स, नॉर्थ ईस्ट गेम्स और बीच गेम्स के माध्यम से पूरे देश में खेल के अवसरों का बहुत विस्तार किया है, जिससे पूरे वर्ष खिलाड़ियों की निरंतर भागीदारी सुनिश्चित होती है।

केंद्रीय मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि शीतकालीन खेलों की अवसंरचना एवं प्रशिक्षण प्रणालियों को ज्यादा मजबूत करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में एक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) स्थापित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री डॉ. मांडविया ने हाल ही में घोषित खेलो भारत नीति पर भी प्रकाश डाला और उसे पूरे देश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए एक खिलाड़ी-केंद्रित नीति कहा।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Satish Sharma , 6th Khelo India Winter Games Closing Ceremony

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD