Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

नालागढ़ पुलिस स्टेशन धमाका: बी.के.आई.से संबंधित दो मुख्य दोषी पिस्तौल सहित गिरफ़्तार

विदेश-आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया और जस्सी कुलाम के निर्देशों पर काम कर रहे थे गिरफ़्तार किए दोषी: डी.जी.पी.गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 22 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 15:37 IST

मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रही मुहिम दौरान बड़ी सफलता के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस ( सीआई) जालंधर ने सीआई एस.ए.एस. नगर के साथ सांझा आप्रेशन में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर आर.डी.एक्स.- आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ( आई.ई.डी.) धमाके में शामिल दो मुख्य दोषियों को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज यहां सांझा की।

गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान महावीर उर्फ बच्चा और मनप्रीत उर्फ मनी के तौर पर हुई है, दोनों एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। आपरेशन दौरान उनके कब्ज़े में से एक 9 एम.एम. गलौक पिस्तौल और चार ज़िंदा कारतूस बरामद किए गए।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी पाबंदीशुदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) के साथ जुड़े विदेश आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देशों पर अपने साथियों के साथ मिल कर आर.डी.एक्स. - आधारित आईईडी और हैड ग्रनेड वाली खेप प्राप्त की थी।

गौरतलब है कि गिरफ़्तार किए दोषियों की तरफ से 1 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने पर धमाके के लिए इस्तेमाल एक आईईडी (आरडीएक्स) भी इन खेप में से ही था। डीजीपी ने बताया कि उनके छह आरोपियों को पहले ही पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया है, जो आतंकवादी हार्डवेयर प्राप्त करके आगे स्पलाई कर रहे थे। 

उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों की गिरफ़्तारी के साथ पूरे माड्यूल का पर्दाफाश हो गया है। इस संबंधी बीएनएस और आर्मज़ एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पैशल आप्रेशन सैल ( एसएसओसी) में केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD