Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा

 

मणिक साहा ने एएआई से त्रिपुरा के कैलाशहर हवाई अड्डे को पुनर्जीवित करने की व्यवहार्यता रिपोर्ट मांगी

Manik Saha, Agartala, BJP, Bharatiya Janata Party, Tripura, Chief Minister of Tripura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 21 Feb 2026

Last updated on: Feb 23, 2026, 10:37 IST

मुख्यमंत्री मणिक साहा ने शनिवार को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के मुख्यालय में स्थित लंबे समय से बंद पड़े कैलाशहर हवाई अड्डे को फिर से शुरू करने को लेकर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक अधिकारी के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के अधिकारियों को बंद पड़े हवाईअड्डे को पुनर्जीवित कर उड़ान सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एएआई से कहा कि वे तकनीकी और परिचालन विशेषज्ञों की टीम भेजकर अगरतला से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर में स्थित कैलाशहर हवाईअड्डे का जमीनी आकलन करें। उन्होंने कैलाशहर, कमलपुर और खोवाई हवाईअड्डों की तुलनात्मक व्यापक व्यवहार्यता रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा, जिसमें भूमि उपलब्धता और अन्य बाधाओं का विस्तृत विवरण शामिल हो।

सीएमओ अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट में प्रत्येक विकल्प के वाणिज्यिक, तकनीकी और वित्तीय पक्षों के लाभ-हानि स्पष्ट रूप से दर्शाने को कहा गया है। बैठक में कैलाशहर हवाईअड्डे के पुनरुद्धार के रोडमैप पर चर्चा की गई, जो कई वर्षों से बंद है। कमलपुर और खोवाई हवाईअड्डे भी दशकों से बंद पड़े हैं। बैठक में एएआई (पूर्वोत्तर क्षेत्र) के कार्यकारी निदेशक ज्ञान बत्रा और महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे के निदेशक कृष्णमोहन नेहरा सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। 

उन्होंने सेवाएं जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। अधिकारियों के अनुसार, बैठक में रनवे विस्तार, आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास और एयरबस जैसे बड़े विमानों के संचालन हेतु क्षमता निर्माण जैसे मुद्दों पर विचार किया गया। मुख्यमंत्री साहा ने कहा कि व्यवहार्यता रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार नागरिक उड्डयन मंत्रालय और अन्य संबंधित मंत्रालयों से परामर्श कर आगे की कार्रवाई करेगी। 

एएआई अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी टीम जल्द ही कैलाशहर का दौरा कर परिचालन और इंजीनियरिंग पहलुओं की विस्तृत जांच करेगी। राज्य सरकार और एएआई ने हवाईअड्डे को दोबारा खोलने के लिए समन्वय के साथ काम करने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि अगरतला का महाराजा वीर विक्रम एयरपोर्ट पूर्वोत्तर क्षेत्र का दूसरा सबसे व्यस्त हवाईअड्डा है, जबकि पहला स्थान गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को प्राप्त है।

 

Tags: Manik Saha , Agartala , BJP , Bharatiya Janata Party , Tripura , Chief Minister of Tripura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD