Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

'हमें तब नहीं पता था', 'एलओसी कारगिल' फिल्म के सीन को याद कर इमोशनल हुईं करीना कपूर

Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Saif Ali Khans
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Feb 2026

Last updated on: Feb 07, 2026, 16:19 IST

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद खास वीडियो पोस्ट किया। अभिनेत्री ने 2003 में बनी फिल्म 'एलओसी कारगिल' का एक सीन शेयर किया, जिसमें वह और उनके पति व अभिनेता सैफ अली खान नजर आ रहे हैं। यह सीन उस समय का है, जब सैफ ने भारतीय सेना के कैप्टन अनुज नय्यर का किरदार निभाया था। 

फिल्म कारगिल युद्ध पर आधारित थी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। यह वीडियो करीना के लिए बेहद खास है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में सैफ अली खान अपने किरदार में युद्ध के लिए तैयार हो रहे हैं और करीना उनका हौसला बढ़ाती दिख रही हैं। सीन में करीना कहती हैं कि लड़ाई पर जाने से पहले कम से कम एक बार पीछे जरूर देख लेना। 

इस पर सैफ का किरदार जवाब देता है कि हमेशा आगे बढ़ते रहो, चाहे कुछ भी हो। करीना ने इस वीडियो को साझा करते हुए इसे एक भावनात्मक यात्रा बताया। उन्होंने पोस्ट कैप्शन में लिखा, 'हमें तब नहीं पता था।' उनके कैप्शन का मतलब है कि उस समय उन्हें यह नहीं पता था कि भविष्य में वे एक साथ होंगे और असल जिंदगी में उनका रिश्ता इतना खुशहाल होगा।

फिल्म के बारे में बात करें, तो 'एलओसी कारगिल' भारतीय सेना के सफल ऑपरेशन विजय पर आधारित फिल्म है, जिसे मई 1999 में पाकिस्तानियों को भारत के कारगिल क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए चलाया गया था। फिल्म में संजय दत्त, अजय देवगन, अक्षय खन्ना, अभिषेक बच्चन, सनी देओल, मनोज बाजपेयी, नागार्जुन, आशुतोष राणा और राज बब्बर जैसे कई बड़े कलाकार थे।

महिला कलाकारों में रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, नम्रता शिरोडकर, करीना कपूर, ईशा देओल, महिमा चौधरी, प्रीति झंगियानी, ईशा कोप्पिकर, दिव्या दत्ता और प्रिया गिल शामिल थीं। यह फिल्म अपने समय की सबसे लंबी फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसकी कुल लंबाई 255 मिनट है।

 

Tags: Kareena Kapoor , Kareena Kapoor Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Saif Ali Khans

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD