Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर

 

ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' का भौकाल, मेकर्स ने रिलीज का किया खुलासा

Pankaj Tripathi, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ali Fazal, Mirzapur, Mirzapur The Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 05 Feb 2026

Last updated on: Feb 05, 2026, 15:59 IST

वेब सीरीज की दुनिया में 'मिर्जापुर' का नाम सबसे ऊपर आता है। बदला, सत्ता की लड़ाई और खून-खराबे से भरी इस कहानी ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी। अब यही 'मिर्जापुर' जल्द ही फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है। गुरुवार को फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा की और फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठाया।

'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर लंबे समय से दर्शक इस बात का इंतजार कर रहे थे कि यह बड़े पर्दे पर कब आएगी, और अब आखिरकार इसकी तारीख सामने आ चुकी है। प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर जारी किया। पोस्टर में रेगिस्तान दिखाई दे रहा है, जहां कई गाड़ियां तेज रफ्तार से दौड़ती हुई नजर आ रही हैं।

पोस्टर से साफ है कि फिल्म में वही पुराना मिर्जापुर वाला अंदाज देखने को मिलेगा। कहानी में हिंसा, सत्ता की लड़ाई और टकराव भरपूर होगा। पोस्टर के ऊपर फिल्म का नाम 'मिर्जापुर' लाल अक्षरों में लिखा है, जो खून, बदले, गुस्से से भरे खतरनाक माहौल का एहसास देता है। इसके ठीक नीचे रिलीज की तारीख लिखी हुई है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

इस घोषणा के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया। पोस्टर को साझा करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "अब मिर्जापुर का भौकाल बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। दर्शकों से अपील है कि आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर फिल्म जरूर देखें।" अगर कहानी की बात करें तो मिर्जापुर की दुनिया अखंडानंद त्रिपाठी, जिन्हें लोग कालीन भैया के नाम से जानते हैं, के इर्द-गिर्द घूमती है। 

वह उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके में मिर्जापुर जिले का सबसे बड़ा अपराधी और कारोबारी है, जो कानून से ऊपर खुद को राजा मानता है। सत्ता, पैसा और बदले की इस कहानी ने पहले ही दर्शकों को बांध कर रखा है। 'मिर्जापुर द मूवी,' पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, और दिव्येंदु शर्मा अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, और रवि किशन भी अहम भूमिका में दिखेंगे।

 

Tags: Pankaj Tripathi , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ali Fazal , Mirzapur , Mirzapur The Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD