Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'टीएमसी विधायकों वाली सीटों से कई मतदाता हटाए जा रहे हैं', ममता बनर्जी का आरोप

Mamata Banerjee, All India Trinamool Congress, Kolkata, Chief Minister of West Bengal, West Bengal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 03 Feb 2026

Last updated on: Feb 04, 2026, 12:02 IST

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) के तहत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायकों वाली विधानसभा सीटों से चुनिंदा रूप से मतदाताओं के नाम हटा रहा है। नई दिल्ली में गुरुवार दोपहर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा, “जिन विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हैं, वहां अधिकतम 3,000 से 4,000 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। 

जबकि जिन विधानसभा क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के विधायक हैं, वहां 40,000 से लेकर 1 लाख तक मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। मेरे अपने विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर में ड्राफ्ट मतदाता सूची से अब तक 40,000 नाम हटाए जा चुके हैं और उनका अंतिम लक्ष्य 1 लाख नाम हटाने का है।” मुख्यमंत्री ने इस दौरान निर्वाचन आयोग की महानिदेशक (आईटी) सीमा खन्ना को भी निशाने पर लिया और उन पर पश्चिम बंगाल में वास्तविक मतदाताओं के नाम हटाने में प्रमुख भूमिका निभाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, “सीमा खन्ना कौन हैं? वह ईसीआई से जुड़ी भाजपा की एजेंट हैं।” ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) से परामर्श किए बिना ही ड्राफ्ट मतदाता सूची से 58 लाख नाम हटा दिए। उन्होंने कहा, “अब ‘तार्किक विसंगति’ के नाम पर अंधाधुंध सुनवाई के नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 

यहां तक कि नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन को भी सुनवाई के लिए बुलाया गया।” मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र की सत्तारूढ़ भाजपा लोकतांत्रिक और राजनीतिक रूप से तृणमूल कांग्रेस का मुकाबला नहीं कर पा रही है, इसलिए वह निर्वाचन आयोग को मोहरे की तरह इस्तेमाल कर परोक्ष रूप से यह ‘गंदा खेल’ खेल रही है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों- केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय, के जरिए भाजपा न केवल विपक्षी नेताओं बल्कि कारोबारियों और आम लोगों को भी परेशान कर रही है। उन्होंने कहा, “मैं केंद्रीय एजेंसियों को दोष नहीं दे रही हूं, लेकिन उनके दुरुपयोग का विरोध करती हूं।” ममता बनर्जी ने यह सवाल भी उठाया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण जिस तरह से बिना योजना के किया जा रहा है, उसके कारण हुई मौतों के लिए निर्वाचन आयोग के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज होनी चाहिए।

मंगलवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार से हुई मुलाकात पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कुमार ने उनके नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, “मुख्य निर्वाचन आयुक्त का अहंकार इस बात से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा भेजे गए छह पत्रों का न तो कोई जवाब दिया गया और न ही उनकी कोई पावती मिली।”

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD