Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

मधुर भंडारकर की 'दिल तो बच्चा है जी' के 15 साल पूरे, पुरानी यादों को किया ताजा

Ajay Devgn, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Emraan Hashmi, Madhur Bhandarkar, Omi Vaidya, Dil Toh Baccha Hai Ji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Jan 2026

Last updated on: Jan 28, 2026, 17:28 IST

रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' ने अपने रिलीज के 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर ने फिल्म के पुराने पन्नों को फिर से दोहराया है। निर्देशक ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसमें फिल्म के मुख्य कलाकार अजय देवगन, इमरान हाशमी समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। 

निर्देशक ने पोस्टर शेयर कर लिखा, "फिल्म 'दिल तो बच्चा है जी' के 15 साल पूरे हो गए। यह फिल्म मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इसकी मजेदार कहानी और प्यारा संगीत आज भी दिल को छू जाता है। इस फिल्म को इतना प्यार देने के लिए हमारे दर्शकों का दिल से धन्यवाद। 'दिल तो बच्चा है जी' के 15 साल पूरे। फिल्म देखें प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर।"

रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म साल 2011 में रिलीज हुई थी, जिसे मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की होती है, जिसमें नरेन (अजय देवगन) अपनी तलाकशुदा जिंदगी से जूझ रहा होता है और बाकी पात्र अपनी प्रेम कहानियों में अलग-अलग चुनौतियों का सामना करते हैं। यह फिल्म उनके जीवन में प्यार की तलाश, दिल टूटने और बचकानेपन के अनुभवों को दिखाती है, जिसमें वे सभी अपनी प्रेमिकाओं से प्यार तो करते हैं, लेकिन आखिरी में अकेले रह जाते हैं और खुद को सांत्वना देते हैं।

इसमें अजय देवगन, इमरान हाशमी और ओमी वैद्य मुख्य भूमिका में थे। वहीं, शाजान पदमसी, श्रुति हासन, रितुपर्णा सेनगुप्ता, टिस्का चोपड़ा और श्रद्धा दास जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आए। यह फिल्म अपनी कॉमेडी, अच्छे गीतों और सुकून देने वाले माहौल के लिए जानी जाती है। फिल्म का लेखन मधुर भंडारकर, संजय चेल और कुमार ने किया था। 

फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था, लेकिन इसका संगीत आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। खासकर मोहित चौहान का गाना 'अभी कुछ दिनों से'। ये गाना सोशल मीडिया पर कभी-कभी ट्रेंड करने लगता है। मधुर भंडारकर ने इसे अपनी पर्सनल फेवरेट फिल्मों में से एक बताया है।

 

Tags: Ajay Devgn , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Emraan Hashmi , Madhur Bhandarkar , Omi Vaidya , Dil Toh Baccha Hai Ji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD