Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एचपीएससीबीएल को राष्ट्रीय स्तर पर पीएमएफबीवाई के क्रियान्वयन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

शिमला , 21 Jan 2026

Last updated on: Jan 22, 2026, 11:50 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के कार्यान्वयन में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड (एचपीएससीबीएल) को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक ने ‘को-ऑपरेटिव बैंक-मध्यम राज्य’ श्रेणी में खरीफ-2024 एवं रबी-2024-25 के दौरान योजना के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 

इस सम्बन्ध में भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र जारी किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए बैंक द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की गई है। इस सम्बन्ध में मंत्रालय द्वारा जारी प्रशंसा प्रमाण पत्र बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह श्याम और प्रबन्ध निदेशक श्रवण मांटा ने आज यहां मुख्यमंत्री को प्रस्तुत किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर पर पहुंचाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बैंक द्वारा किसानों व बागवानों के कल्याण के लिए अनेक प्रभावी योजनाएं आरम्भ की गई हैं, जिनके आशातीत परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD