Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सोहल जागीर के पास पुलिस मुठभेड़: गोलीबारी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

अवैध हथियार और अपराध में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, विदेशी साजिश का पर्दाफाश

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 Jan 2026

Last updated on: Jan 21, 2026, 11:53 IST

सीनियर पुलिस कप्तान जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि 11 जनवरी, 2026 को गांव सोहल जगीर के रहने वाले सुखचैन सिंह पुत्र लाल सिंह के घर गोलीबारी की घटना  हुई थी। इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बी.एन.एस.) की धारा 109 और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27-54-59 के तहत थाना शाहकोट में एफ.आई.आर. नंबर 14  13-01-2026 दर्ज करके जांच शुरू की गई थी।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों का गठन किया गया। यह कार्रवाई डी.एस.पी. सुखपाल सिंह सब डिवीजन शाहकोट की निगरानी के तहत की गई, जिसमें इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, अफसर शाहकोट के नेतृत्व में तहत विशेष टीमें काम कर रही थी।जांच के दौरान, पुलिस को  गुप्त सूचना मिली कि गोलीबारी की घटना में शामिल दो दोषी हथियारबंद होकर सोहल जगीर के पास घूम रहे है और एक और आपराधिक कार्रवाई करने की फिराक में हैं। 

सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। नाकाबंदी के दौरान दो शक्की एक मोटरसाइकिल पर आए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर गोलीबारी कर दी, जिससे जनता की सुरक्षा और पुलिस कर्मचारियों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया।  पुलिस ने स्व-रक्षा में सख्ती से जवाबी कार्रवाई की।

गोलीबारी के दौरान आरोपी करनवीर वासी गांव मरहाना, जिला तरनतारन के पैर में गोली लगी और उसे तुरंत डॉक्टरी इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका पुलिस निगरानी के तहत इलाज चल रहा है। दूसरे आरोपी अंग्रेज सिंह वासी गांव मरहाना जिला तरनतारन को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास मौके पर पुलिस द्वारा एक .30 बोर पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, एक खाली कारतूस का खोल से इलावा अपराध में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने आगे बताया कि जांच में गोलीबारी की घटना विदेश से रची गई एक आपराधिक साजिश का हिस्सा होने का खुलासा हुआ है। मुख्य साजिशकर्ता बलवंत सिंह उर्फ बंता वासी गांव सोहल जगीर, जो मौजूदा समय अमेरिका में रह रहा है, शिकायतकर्ता के मामा का लड़का है।जांच के नतीजों के अनुसार बलवंत सिंह ने चरंजीत सिंह उर्फ चन्ना, पुत्र कुलदीप सिंह से संपर्क किया, जो इस समय फिलीपींस में रह रहा है। 

चरंजीत सिंह ने गोलीबारी की घटना को अंजाम देने के लिए अंग्रेज सिंह और करनवीर को हायर किया।एस.एस.पी. जालंधर देहाती ने बताया कि विदेश से कार्रवाई कर रहे आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया कानून अनुसार की जा रही है। मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD