Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

थाईलैंड में ट्रेन पर क्रेन गिरने से कई कोच पटरी से उतर गए, 22 की मौत और 55 से ज्यादा घायल

Hadsa, Hadsa World, Accident, Train Accident, Thailand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

थाईलैंड , 14 Jan 2026

Last updated on: Jan 15, 2026, 13:25 IST

बैंकॉक से थाईलैंड के उत्तर-पूर्वी इलाके में जा रही एक पैसेंजर ट्रेन में बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक कंस्ट्रक्शन क्रेन ट्रेन के एक कोच पर गिर गई। थाई पुलिस अधिकारियों की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, इस हादसे में कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई और 55 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 9:05 बजे नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। 

जिस जगह पर यह घटना घटी, वह थाई राजधानी से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है। जब यह हादसा हुआ, तब ट्रेन उबोन रत्चथानी प्रांत जा रही थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार क्रेन का इस्तेमाल मौजूदा रेल लाइन के पैरेलल चल रहे एक हाई-स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन साइट पर किया जा रहा था। जब ट्रेन उस इलाके से गुजर रही थी, तो क्रेन का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिरकर एक चलती हुई ट्रेन की बोगी से टकरा गई। 

क्रेन के टकराने के बाद ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके अलावा ट्रेन के कुछ हिस्सों में आग लग गई, जो बाद में बुझ गई लेकिन इससे मौके पर और अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर घटना की कई वीडियो सामने आई हैं। उनमें देखा जा सकता है कि ट्रेन को बहुत नुकसान हुआ। रेस्क्यू टीम के लोग पटरी से उतरे डिब्बों के अंदर फंसे यात्रियों तक पहुंचने के लिए मुड़े हुए मेटल को काट रहे थे। 

बचाव और राहत काम करने के लिए फायरफाइटर्स, मेडिकल टीमों और डिजास्टर रिस्पॉन्स यूनिट्स सहित इमरजेंसी रेस्पॉन्डर्स को मौके पर भेजा गया। थाई सरकार के पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे के तुरंत बाद कई बचाव टीमों को तैनात किया गया था। 

हादसे के समय कई यात्री डिब्बों के अंदर फंसे हुए थे। थाईलैंड के डिप्टी पीएम और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने कहा कि उन्होंने एजेंसियों को कारण का पता लगाने और दोबारा ऐसा होने से रोकने के लिए एक पारदर्शी, पूरी जांच करने का निर्देश दिया है। थाईलैंड के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर फिफात रत्चाकितप्राकर्न ने कहा कि ट्रेन में करीब 195 यात्री सवार थे। 

अधिकारी अभी पीड़ितों की पहचान करने और घायलों को मेडिकल मदद देने के लिए काम कर रहे हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। गिरी हुई क्रेन लगभग 5.4 बिलियन डॉलर के हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट का हिस्सा थी। थाईलैंड में हाल के सालों में इंडस्ट्रियल और कंस्ट्रक्शन से जुड़े कई हादसे हुए हैं, जिससे अक्सर सुरक्षा नियमों को लेकर चिंताएं पैदा होती हैं। बुधवार की इस दुखद घटना के बाद, अधिकारियों ने क्रेन गिरने की वजह का पता लगाने और जवाबदेही तय करने के लिए विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

 

Tags: Hadsa , Hadsa World , Accident , Train Accident , Thailand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD