Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में पहले नंबर पर आएगा : ज्योतिरादित्य सिंधिया

Jyotiraditya Scindia, Jyotiraditya Madhavrao Scindia, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गुना , 09 Jan 2026

Last updated on: Jan 10, 2026, 15:13 IST

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि डाकिया अब सिर्फ डाक लेकर नहीं आता, बल्कि बैंक भी लेकर आता है। आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में पहले नंबर पर होगा। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र गुना के प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को बदरवास में निर्मित उप-डाकघर का लोकार्पण किया। 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बदरवास के प्राचीन मंदिर की गली में स्थित ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस अब आधुनिक स्वरूप में जनता की सेवा के लिए समर्पित है। वर्ष 2009 से शुरू किए गए डाक आधुनिकीकरण अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के 50 पोस्ट ऑफिस का कायाकल्प पूर्ण हो चुका है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डाकिया केवल डाक नहीं लाता, वह घर से दिल और सरहद से घर तक की भावनाएं पहुंचाता है। 

उन्होंने कहा कि सनी देओल ने फिल्म में कहा था 'चिट्ठी आई है', लेकिन आज का डाकिया चिट्ठी के साथ बैंक लेकर आता है। पोस्ट ऑफिस सेविंग्स बैंक, बीमा योजनाएं और सुकन्या समृद्धि योजना आज ग्रामीण परिवारों की आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ बन चुकी हैं। सुकन्या समृद्धि योजना को उन्होंने एक बीज बताते हुए कहा कि माता-पिता मिलकर इसे भविष्य के वटवृक्ष के रूप में विकसित करते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का डाक विभाग हर गांव, हर घर और हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है और आने वाले समय में भारत का डाक विभाग विश्व में अपनी सेवाओं के दम पर प्रथम स्थान हासिल करेगा। सिंधिया ने केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ किए गए दो महत्वपूर्ण एमओयू की जानकारी दी। 

पहला एमओयू खाद की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए है, जिससे किसानों को पारदर्शी और समयबद्ध खाद आपूर्ति सुनिश्चित होगी। दूसरा एमओयू, ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए है, जिसके तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण देकर गांव-गांव खाते खोलने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, जिससे वे हर माह 15 से 30 हजार रुपए तक की आय अर्जित कर सकेंगी।

 

Tags: Jyotiraditya Scindia , Jyotiraditya Madhavrao Scindia , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD