Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

डीआरआई ने एयरपोर्ट पर पानी के टंबलर में छिपाया 3.05 किलो सोना बरामद किया

Crime News, Crime News India, Directorate of Revenue Intelligence, DRI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:14 IST

डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) मुंबई ने वर्ष के आखिरी दिन एक बड़ी सफलता हासिल की है। एजेंसी ने बहरीन से आने वाले एक भारतीय नागरिक से 3.05 किलोग्राम सोना बरामद किया, जिसकी बाजार मूल्य 3.89 करोड़ रुपए है। सोना मोम के रूप में तैयार 12 कैप्सूल में छिपाया गया था और इन कैप्सूलों को पानी के टम्बलर के अंदर चालाकी से छिपाया गया था।

डीआरआई को खुफिया सूचना मिली थी कि विदेशी मूल का सोना मोम के रूप में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल (सीएसएमआई) एयरपोर्ट से एक यात्री के शरीर या सामान में छिपाकर तस्करी की जा सकती है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, एजेंसी ने 31 दिसंबर 2025 को बहरीन से आने वाली फ्लाइट से उतरने वाले यात्री को रोका। 

उसके सामान की गहन जांच में टंबलर के अंदर छिपे 12 कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूलों में सोने की धूल मोम के रूप में तैयार की गई थी, जो 24 कैरेट शुद्धता का था। बरामद सोने को कस्टम एक्ट, 1962 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आरोपी यात्री के खिलाफ आगे की जांच जारी है और तस्करी के पूरे सिंडिकेट का भंडाफोड़ करने की कोशिश की जा रही है। 

डीआरआई के अधिकारियों ने बताया कि यह तस्करी का एक परिष्कृत तरीका है, जिसमें सोने को मोम में मिलाकर कैप्सूल बनाए जाते हैं और फिर इन्हें रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे पानी के टंबलर में छिपाया जाता है। डीआरआई, जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेज एंड कस्टम्स (सीबीआईसी) के अधीन भारत की प्रमुख एंटी-स्मगलिंग एजेंसी है, ने कहा कि देश के आर्थिक हितों की रक्षा के लिए खुफिया जानकारी आधारित ऑपरेशन जारी रहेंगे। इस साल डीआरआई ने मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट्स पर कई बड़ी सोने की तस्करी की घटनाओं को नाकाम किया है, जिसमें कुल 100 करोड़ से अधिक मूल्य का सोना बरामद किया गया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Directorate of Revenue Intelligence , DRI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD