Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

टी20 सीरीज : शेफाली की तूफानी पारी, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदकर भारत ने बनाई 2-0 से लीड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Shafali Verma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:32 IST

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।

इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर विश्मी गुनारत्ने (1) का विकेट गंवा दिया था। यहां से हसिनी परेरा ने कप्तान चामरी अथापथु के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। कप्तान ने श्रीलंका के खाते में 31 रन का योगदान दिया। हसिनी परेरा (22) ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़ते हुए श्रीलंका के स्कोर को 82 रन तक पहुंचाया। 

हर्षिता समरविक्रमा (33) ने कविशा दिलहारी (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया। भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट निकाला। इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली।

शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की। मंधाना 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं। यहां से शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 58 रन जोड़ते हुए टीम को आसान जीत के करीब ला दिया। जेमिमा 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। 

यहां से शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। भारत को जीत के लिए महज 1 रन की दरकार थी, इसी बीच हरमनप्रीत (10) बोल्ड हो गईं। ऐसे में मुकाबले का अंतिम रन ऋचा घोष ने लिया। शेफाली 34 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 12 बाउंड्री शामिल थीं।

श्रीलंका की तरफ से मल्की मदारा, काव्या कविंदी और कविशा दिलहारी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम किया है। अब दोनों देशों के बीच तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा मैच खेला जाना है, जिसे जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Shafali Verma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD