Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

हरिके पत्तन की डी-सिल्टिंग के लिए संत सीचेवाल ने विशेष पैकेज की मांग

जल-भंडारों में गाद जमने से जल संग्रहण क्षमता में 19.24 प्रतिशत की कमी

Sant Balbir Singh Seechewal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर / सुल्तानपुर लोधी , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 22, 2025, 15:29 IST

राज्यसभा सांसद एवं पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से पंजाब के लिए बाढ़ प्रबंधन तथा हरिके पत्तन की डी-सिल्टिंग हेतु विशेष पैकेज जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने अब भी इस दिशा में देरी की, तो आने वाले समय में पंजाब को और भी बड़ी प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।

संत सीचेवाल ने बताया कि वर्ष 2020 में सतलुज दरया पर स्थित गिद्दड़पिंडी रेलवे पुल के नीचे तथा जून-जुलाई महीनों के दौरान बुड्ढा दरया से बड़े स्तर पर गाद निकाले जाने के कारण संबंधित क्षेत्र बाढ़ की भारी मार से बचा रहा था।अपने पत्र में संत सीचेवाल ने अगस्त 2025 में पंजाब में आई भीषण बाढ़ का उल्लेख करते हुए कहा कि इस आपदा ने अभूतपूर्व तबाही मचाई थी। इसके बाद रावी दरया में आई बाढ़ ने तो सभी पुराने रिकॉर्ड ही तोड़ दिए।

इन बाढ़ों के कारण माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ। सैकड़ों गांव प्रभावित हुए, बहुमूल्य जानें चली गईं, जबकि किसानों की धान की फसलें लगभग 100 प्रतिशत तक नष्ट हो गईं। सड़कों, सरकारी भवनों और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची।हरिके पत्तन हेडवर्क्स का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जहां सतलुज और ब्यास नदियों का संगम होता है, वहां 1952-53 में बैराज बनने के बाद से आज तक एक बार भी डी-सिल्टिंग नहीं की गई है। 

लगभग 48 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में भारी मात्रा में गाद जमा हो चुकी है, जिसके कारण पानी स्टोरेज की क्षमता लगभग समाप्त हो गई है। बरसात के मौसम में चिट्टी बेईं, काली बेईं, सतलुज और ब्यास दरया बड़ी मात्रा में गाद और रेत लेकर आते हैं, जो हरिके पत्तन में जमा हो जाती है। पानी तो आगे राजस्थान की ओर चला जाता है, लेकिन गाद पंजाब के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है।संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित है और कृषि पूरी तरह पानी पर निर्भर करती है। पानी का भंडारण डैमों में होता है, जिनका नियंत्रण केंद्र सरकार के पास है।

 उन्होंने कहा, “जिस पंजाब ने देश का पेट भरा, आज वही पंजाब खुद पानी के लिए संघर्ष कर रहा है।” उन्होंने आगे बताया कि अगस्त माह में आई बाढ़ के कारण किसानों की बंजर हो चुकी जमीनों को दोबारा खेती योग्य बनाने के लिए पिछले पांच महीनों से सेवा कार्य चल रहा है। कई स्थानों पर खेतों में चार से पांच फुट तक गाद जमा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हर साल डैमों में आने वाले पानी के साथ गाद की मात्रा कितनी अधिक होती होगी।

23 जल-भंडारों में 50 प्रतिशत से अधिक गाद जमा

डैमों में गाद जमने के गंभीर मुद्दे को लेकर संत सीचेवाल ने संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन शून्यकाल के दौरान यह विषय उठाने का प्रयास किया था, लेकिन सदन में हंगामे के कारण यह संभव नहीं हो सका। इस संबंध में उन्होंने प्रश्न भी लगाया था, जिसके उत्तर में केंद्र सरकार ने स्वीकार किया कि देश के 439 जल-भंडारों में गाद जमा होने के कारण जल संग्रहण क्षमता में 19.24 प्रतिशत की कमी आ चुकी है। 

इनमें से 23 जल-भंडार ऐसे हैं, जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक गाद जमा हो चुकी है। संत सीचेवाल ने कहा कि पंजाब पहले ही भू-जल की गंभीर कमी से जूझ रहा है। डैमों में जल भंडारण क्षमता घटने से राज्य की सिंचाई व्यवस्था और पेयजल सुरक्षा लगातार कमजोर होती जा रही है।

 

Tags: Sant Balbir Singh Seechewal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD