Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा भारतीय संस्कृति, समरसता और सेवा का जीवंत प्रतीक: नायब सिंह सैनी पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस का कांग्रेस भवन में प्रदर्शन नीट के बहाने डूबती राजनीति बचाने में जुटी कांग्रेस, पंजाब के परीक्षा घोटालों पर चुप मिशन वात्सल्य : बाल कल्याण सेवाओं को मिलेगी और मजबूती प्रदेश के हर जिले में खुलेगा स्टार्टअप्स का द्वार, युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार का बनेगा मजबूत आधार- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में आधुनिक एवं नवीनतम तकनीक अपनाने की संभावनाएं तलाशी जाएँ : प्रो. असीम कुमार घोष राज्यपाल ने गौशाला के नवीनीकरण कार्य का किया शुभारंभ अंसल एपीआई के खिलाफ जल्द दर्ज की जाए एफआईआर: कृष्ण लाल पंवार गन्नौर इंडिया इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केट प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द करें पूरा : श्याम सिंह राणा पानीपत के दिव्यांग बच्चे को मिलेंगे अत्याधुनिक बायोनिक कृत्रिम अंग प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना पर पंचकूला में राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को लोकतंत्र की सजग चेतना बताया, कहा- सत्य और जिम्मेदारी ही पत्रकारिता की असली ताकत

 

अगर आज मैं बॉबी या अक्षय की तरह कोई रोल करूं, तो इंटरनेट पर वायरल हो जाऊंगा : डिनो मोरिया

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dino Morea
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 17 Dec 2025

Last updated on: Dec 18, 2025, 14:05 IST

बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स सीजन 4' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच डिनो ने आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में अपने करियर के सफर को लेकर बात की। साथ ही बॉबी देओल और अक्षय खन्ना की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि किस तरह डिजिटल युग में फिल्मों और कलाकारों की पहुंच पहले के मुकाबले अब तेजी से फैलती है। 

डिनो ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा कि जब उनकी फिल्में 'राज' और 'अक्सर' रिलीज हुई थीं, उस समय सोशल मीडिया जैसी चीजें नहीं थीं। उन्होंने कहा, ''लोग फिल्म देखकर ही कलाकारों को याद रखते थे। 'राज' जैसी फिल्म गांवों से लेकर बड़े शहरों तक पहुंची। उस समय फिल्म की सफलता का माप केवल लोगों की वास्तविक प्रतिक्रिया पर ही होता था, जबकि आज के दौर में इंटरनेट पर किसी फिल्म या कलाकार की चर्चा बहुत जल्दी फैल जाती है, चाहे लोगों ने फिल्म देखी हो या नहीं।''

जब आईएएनएस ने डिनो से बॉबी देओल और अक्षय खन्ना के हाल के इंटरनेट सेंसेशन बनने पर प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा, ''बॉबी ने 'एनिमल' फिल्म में अपनी प्रतिभा दिखाने का शानदार मौका पाया, वहीं अक्षय ने 'धुरंधर' में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखाया। यह सच में प्रेरणादायक है, दोनों अपने काम के चलते लोकप्रियता पा रहे हैं।

डिनो ने कहा, ''अगर मुझे आज बॉबी या अक्षय की तरह कोई रोल करना होता, तो वह इंटरनेट और सोशल मीडिया पर तेजी से फैलता। मैं वास्तव में दोनों के लिए बहुत खुश हूं। उनकी मेहनत और टैलेंट का सही सम्मान मिल रहा है।''डिनो ने बताया कि आज कलाकारों की लोकप्रियता और फिल्म की चर्चा केवल फिल्म के प्रदर्शन पर ही नहीं, बल्कि इंटरनेट और सोशल मीडिया पर मिलने वाले फीडबैक से भी तय होती है।

अपनी फिल्मों की यादों को साझा करते हुए डिनो ने कहा, '''राज' और 'अक्सर' मेरे करियर की बड़ी फिल्में हैं। इन फिल्मों ने मुझे एक नया मुकाम दिया और दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई। उस समय की लोकप्रियता और आज की डिजिटल दुनिया की लोकप्रियता के बीच काफी अंतर है। पहले केवल फिल्में देखकर लोग किसी अभिनेता को याद रखते थे, जबकि अब इंटरनेट के जरिए कोई भी छोटा सा सीन भी तेजी से वायरल हो जाता है।''

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dino Morea

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD