Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

तैराकी : नदियों-झीलों को पार करने की कला, जिसकी मदद से मिले ओलंपिक पदक

Sports News, Swimming
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Nov 2025

Last updated on: Dec 01, 2025, 12:13 IST

प्रागैतिहासिक काल में नदियों और झीलों को पार करने के लिए मानव जाति ने तैराकी की शुरुआत की थी। मिस्र की पाषाण युग की गुफाओं में भी भित्तिचित्र के जरिए मनुष्यों को तैरते हुए दिखाया गया है। ग्रीक पौराणिक कथाओं के साथ महाभारत और रामायण में भी तैराकी का उल्लेख देखने को मिलता है। 

तैराकी एक ऐसा लोकप्रिय जलक्रीड़ा है जिसमें तैराक पानी में गति और सहनशक्ति के साथ विभिन्न तकनीकों का उपयोग करते हैं। इससे न सिर्फ शरीर मजबूत बनता है, बल्कि फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ती है। 19वीं सदी की शुरुआत में ग्रेट ब्रिटेन की नेशनल स्विमिंग सोसाइटी ने तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें अधिकतर तैराक ब्रेस्टस्ट्रोक का इस्तेमाल करते थे।

1880 के दशक में फ्रेडरिक कैविल नामक तैराक ने दक्षिणी महासागर की यात्रा की, जहां उन्होंने वहां के लोगों को फ्लटर किक के साथ क्रॉल करते देखा। इसके बाद कैविल ऑस्ट्रेलिया में बस गए। यहां उन्होंने तैराकों को स्ट्रोक की ट्रेनिंग दी, जो ऑस्ट्रेलियाई क्रॉल के नाम से जाना गया।

तैराकी 1896 ओलंपिक के बाद से प्रत्येक ओलंपिक खेल का हिस्सा रही है। साल 1912 में इसमें महिलाओं की प्रतियोगिता भी शुरू हुई। 2020 टोक्यो ओलंपिक में इसमें मिक्स्ड मेडल रिले की शुरुआत हुई। तैराकी में फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, ब्रेस्टस्ट्रोक, और बटरफ्लाई जैसे चार स्ट्रोक होते हैं। 

फ्रीस्टाइल, ब्रेस्टस्ट्रोक, बटरफ्लाई, और आईएम इवेंट्स में तैराक ऊंचाई पर स्थित प्लेटफॉर्म से पानी में गोता लगाते हैं। वहीं, बैकस्ट्रोक में तैराक स्टार्टिंग ब्लॉक से रेस शुरू करते हैं। इस दौरान उन्हें पूल की दीवार को छूना होता है। अगर कोई खिलाड़ी सिग्नल से पहले पूल में गोता लगा ले, तो उसे अयोग्य करार दिया जाता है।

रिले रेस के दौरान जब पानी में मौजूद एक तैराक दूसरे को छू ले, तभी अगला तैराक पानी में छलांग लगाकर तैराकी शुरू कर सकता है। ओलंपिक में स्विमिंग पूल 50 मीटर लंबा होता है, जिसे कुल 8 लेन में विभाजित किया जाता है। पेशेवर तैराक 50 (लॉन्ग कोर्स) या 25 मीटर (शॉर्ट कोर्स) में हिस्सा लेते हैं।

ओलंपिक की बात की जाए तो इसमें सिर्फ लॉन्ग कोर्स इवेंट ही होते हैं। इसमें सबसे छोटी व्यक्ति स्पर्धा 50 मीटर फ्रीस्टाइल है, जबकि बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई, और ब्रेस्टस्ट्रोक की सबसे छोटी स्पर्धा 100 मीटर की होती है। इसके अलावा, मैराथन स्विमिंग में नदियों, झीलों या फिर समुद्र में लंबी दूरी की प्रतिस्पर्धा होती है।

ओलंपिक में तैराकी के खेल में भारत का भविष्य संभावनाओं से भरा है। हालिया वर्षों में युवा तैराकों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं, विदेशी कोचिंग, और सरकार और फेडरेशन के सपोर्ट से खिलाड़ी इस खेल में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उम्मीद है कि भारत जल्द पदक की दौड़ में शामिल हो सकता है।

 

Tags: Sports News , Swimming

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD