Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई

 

ऑस्ट्रेलियन ओपन : हमवतन आयुष शेट्टी को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे लक्ष्य सेन

Sports News, Badmintonn, Lakshya Sen, Australian Open, Australian Open Super 500
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Nov 2025

Last updated on: Nov 21, 2025, 18:12 IST

भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन सुपर 500 के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में जगह बना ली है। लक्ष्य सेन ने शुक्रवार को हमवतन आयुष शेट्टी के खिलाफ सीधे गेम में 23-21, 21-11 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में सातवें सीड वाले लक्ष्य का सामना चीनी ताइपे के दूसरे सीड चाउ टिएन चेन से होगा। 

गुरुवार को मेंस सिंगल्स में प्रणय और किदांबी श्रीकांत के जल्दी बाहर होने के बाद सेन अब भारत की इकलौती उम्मीद हैं। सिडनी ओलंपिक पार्क में 53 मिनट तक चले इस मुकाबले में लक्ष्य सेन को शुरुआती गेम में आयुष शेट्टी से कड़ी टक्कर मिली। सेन 6-9 से पीछे चल रहे रहे थे, लेकिन उन्होंने 9-10 से चार प्वाइंट्स बनाकर 13-10 की बढ़त हासिल कर ली। 

शेट्टी उतार-चढ़ाव भरे शुरुआती गेम में वापसी करते रहे, उन्होंने 21-21 से बराबरी की और 23-21 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरा गेम लक्ष्य सेन के लिए बेहद आसान रहा। सेन ने 6-1 से बढ़त बना ली थी। शेट्टी मुकाबले में पिछड़ते नजर आए और सेन ने बढ़त को 15-7 तक पहुंचा दिया।

लक्ष्य सेन ने राउंड ऑफ 16 में ची यू जेन को 21-17, 13-21, 21-13 से मात दी थी। इससे पहले उन्होंने सु ली-यैंग को 21-17, 21-13 से मात दी थी। 24 वर्षीय लक्ष्य सेन इस साल की शुरुआत में हांगकांग ओपन के फाइनल में अपनी जगह बना चुके हैं, लेकिन अभी भी सीजन के अपने पहले टाइटल की तलाश में हैं।

आयुष शेट्टी राउंड ऑफ 16 में कोडाई नाराओका को 21-17, 21-16 से शिक्सत देकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे। पुरुषों के डबल्स में, टॉप सीड सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, जो चीनी ताइपे के सु चिंग हेंग और वू गुआन शुन पर आसान जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन पांचवीं सीड इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी से 19-21, 15-21 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए।

 

Tags: Sports News , Badmintonn , Lakshya Sen , Australian Open , Australian Open Super 500

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD