Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

बीसीसीआई ने रोहित-कोहली को घरेलू मैचों में खेलने का दिया निर्देश : रिपोर्ट्स

Virat Kohli, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Rohit Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Nov 2025

Last updated on: Nov 12, 2025, 18:19 IST

विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इन दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी-अपनी राज्य टीमों के घरेलू मैचों में खेलने का निर्देश दिया गया है, ताकि वह वनडे टीम की दौड़ में बने रहें। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए अपनी उपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है, लेकिन कोहली की ओर से इस बारे में कोई अपडेट नहीं आया है। बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है, "बोर्ड और टीम मैनेजमेंट ने दोनों खिलाड़ियों को बता दिया है कि अगर उन्हें भारत के लिए खेलना है, तो घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। 

चूंकि वे दोनों खिलाड़ी दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, इसलिए मैच के लिए फिट होने के लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना होगा।" विराट कोहली-रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। फिलहाल बीसीसीआई का फोकस टी20 विश्व कप 2026 पर है। ऐसे में कोहली और रोहित को वनडे विश्व कप 2027 के लिए टीम में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए खेलने का समय चाहिए होगा।

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में अपनी छाप छोड़ी थी। ये दोनों खिलाड़ी संभवतः साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेंगे, जिसकी शुरुआत 30 नवंबर से होगी। इसके बाद 'रो-को' संभवतः जनवरी 2026 में ही भारतीय टीम में फिर से नजर आएंगे। 

टीम इंडिया 11 तारीख से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों की मेजबानी करेगी। इस बीच कोहली और रोहित को करीब एक महीने का ब्रेक मिलेगा, जिस दौरान विजय हजारे ट्रॉफी खेली जानी है। पिछले सीजन में रोहित और कोहली ने एक-एक रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। जनवरी में, विराट कोहली 12 साल के अंतराल के बाद दिल्ली के लिए खेलने लौटे थे, जबकि रोहित शर्मा 10 साल के बाद मुंबई के लिए खेले।

 

Tags: Virat Kohli , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Rohit Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD