Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पंजाब सरकार ने विश्व चैंपियन क्रिकेट खिलाड़ी अमनजोत कौर और हरलीन देओल का मोहाली आगमन पर हार्दिक स्वागत किया

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सांसद मीत हेयर और विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने मुख्यमंत्री की ओर से बधाई दी

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Gurmeet Singh Meet Hayer, Dr Amandeep Kaur Arora, Prabhjot Kaur, Harleen Deol, Amanjot Kaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 07 Nov 2025

Last updated on: Nov 07, 2025, 18:03 IST

महिला क्रिकेट में भारत के लिए पहला विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर सहित तीन पंजाबी खिलाड़ियों में से दो, हरलीन देओल और अमनजोत कौर, का पंजाब लौटने पर आज मोहाली के शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पंजाब सरकार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की अध्यक्ष प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाना द्वारा इन विजेताओं का मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की तरफ से भव्य स्वागत किया गया।

शहीद भगत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल था। पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग ने ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान ने गत दिवस वीडियो कॉल के ज़रिए पंजाब की तीनों खिलाड़ियों कैप्टन हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को बधाई दी थी।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर ने कहा कि हमारी बेटियों ने न केवल पंजाब का बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन हरमनप्रीत कौर के पंजाब लौटने पर मुख्यमंत्री पंजाब सरकार की ओर से तीनों खिलाड़ियों को विशेष सम्मान देंगे। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा बनाई गई नई खेल नीति के तहत खिलाड़ियों को नकद राशि और नौकरियां दी जा रही हैं, जिससे पंजाब एक बार फिर खेलों में देश का नंबर एक राज्य बन रहा है। सांसद मीत हेयर ने कहा कि विश्व विजेता बनने से महिला क्रिकेट में एक नई क्रांति आएगी। 

विश्व कप में जीत टीम के संयुक्त प्रयासों से ही संभव हो पाई है, इसीलिए यह जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब समेत देश के छोटे शहरों और कस्बों से बड़े क्रिकेटर सामने आ रहे हैं। शुभमन गिल, हरमनप्रीत कौर, अर्शदीप सिंह, हरलीन देओल और अमनजोत कौर का उदाहरण हमारे सामने है।

हरलीन देओल और अमनजोत कौर ने पंजाब सरकार और खासकर मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, जो खिलाड़ियों का बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि आज पंजाब और अपने घर पहुँचने पर उन्हें जो सम्मान और स्वागत मिला, वह उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करेगा। 

उन्होंने अन्य बेटियों के माता-पिता से अपील की कि वे अपनी बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। उन्होंने अपने परिवार, कोच और बी सी सी आई का भी धन्यवाद किया। इस अवसर पर अमनजोत के परिवार के सदस्यों में पिता भूपिंदर सिंह, दादा ईशर सिंह, छोटी बहन कमलजोत, कोच नागेश गुप्ता और हरलीन के परिवार के सदस्यों में पिता बी एस देओल, माता चरणजीत कौर और भाई मनजोत सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में रिश्तेदार और क्रिकेट प्रेमी शामिल थे।

उपायुक्त श्रीमती कोमल मित्तल, जिला योजना समिति की अध्यक्ष प्रभजोत कौर, पार्षद सरबजीत सिंह समाना, पी आई एस निदेशक प्रशिक्षण (द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता) जीवनजोत सिंह तेजा, जिला खेल अधिकारी रूपेश कुमार भी स्वागत अतिथियों में उपस्थित थे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Gurmeet Singh Meet Hayer , Dr Amandeep Kaur Arora , Prabhjot Kaur , Harleen Deol , Amanjot Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD