Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

ओसाका में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जापान के मेयरों के साथ की अहम बैठक

जापान के शहरों के आधुनिक मॉडल को सांझा करते हुए हरियाणा में भी शहरों के विस्तारीकरण और सुधारीकरण पर बनाई जाएगी नीतियां- नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Rao Narbir Singh, Osaka, Japan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़/जापान , 07 Oct 2025

Last updated on: Oct 31, 2025, 15:41 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जापान के दौरे पर गए प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ओसाका में जापान के मेयरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें हरियाणा और जापान के बीच परस्पर सहयोग को और मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों प्रांतों के बीच सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक साझेदारी की संभावनाओं पर विचार साझा किए तथा मेयरों की भूमिका को इस सहयोग के महत्वपूर्ण सेतु के रूप में रेखांकित किया।

प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. यश गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

बैठक के दौरान श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय प्रशासनिक इकाइयों की भूमिका आज वैश्विक साझेदारियों के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि बढ़ते शहरीकरण के दौर में और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर शहरों में विकास एवं सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है। ऐसे में जापान के शहरों के आधुनिक मॉडल को सांझा करते हुए हरियाणा में भी शहरों के विस्तारीकरण और सुधारीकरण पर नीतियां बनाई जाएंगी।

बैठक के दौरान जापान के मेयरों ने प्रस्तुतिकरण देते हुए जापान-भारत संबंधों और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जापान की कंपनियां हरियाणा को एक भरोसेमंद और तेजी से विकसित होते औद्योगिक गंतव्य के रूप में देखती हैं।वहीं, हरियाणा की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि और हरियाणा में मौजूद वैश्विक औद्योगिक अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। 

इसमें राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश-अनुकूल नीतियों और औद्योगिक क्लस्टरों की संभावनाओं को रेखांकित किया गया।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार "विकसित भारत - विकसित हरियाणा" के दृष्टिकोण के तहत जापान के साथ दीर्घकालिक और परिणामोन्मुख सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शहरी नियोजन पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा जापान से शहरी प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण और स्मार्ट सिटी मॉडल के क्षेत्रों में सीखने और तकनीकी सहयोग के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि जापान की नगर नियोजन प्रणाली विश्वभर में अनुकरणीय मानी जाती है, और हरियाणा सरकार मेट्रोपोलिटन शहरों और बड़े शहरों को आधुनिक शहरी ढांचे से सुसज्जित करने की दिशा में काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि भविष्य में हरियाणा में जापान की स्मार्ट मोबिलिटी, ग्रीन बिल्डिंग और सस्टेनेबल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी अवधारणाओं को अपनाया जाएगा। इस सहयोग से न केवल शहरों का बेहतर विकास होगा बल्कि नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में भी सुधार आएगा।इस मौके पर बूज़ेन शहर, इज़ुमिसानो शहर, हिगाशी-ओसाका शहर, काशीहारा शहर, साकाई शहर, मात्सुबारा शहर, टोंडाबायाशी शहर, मिसाकी नगर, इज़ुमी शहर, ताइशी नगर और ताकाइशी शहर के मेयर व डिप्टी मेयर उपस्थित रहे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Rao Narbir Singh , Osaka , Japan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD