Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन अपराधियों को किया काबू

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ और अमृतपाल बाठ का करीबी साथी मनकरन दियोल के दो साथियों के साथ गिरफ्तार, विदेशी पिस्तौल बरामद

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 22 Oct 2025

Last updated on: Oct 23, 2025, 12:14 IST

संगठित अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए आज तड़के मुठभेड़ के दौरान मुख्य दोषी मनकरन दियोल समेत तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोषियों की पहचान मनकरन दियोल, जै वीर और सिमरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ के करीबी थे। 

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि भारतीय नागरिक संहिता के तहत एफ.आई.आर. नंबर 303/25, धारा 109, 351, 3(5) और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत पुलिस स्टेशन रामा मंडी में दर्ज की गई है। मानवीय संसाधनों और तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोषियों को सलेमपुर मासंदा में रोका गया, जहां वे जिले से भागने की कोशिश कर रहे थे। 

मनकरन दियोल जो कि गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीआ और अमृतपाल बाठ का बहुत करीबी है, अनेक अपराधिक मामलों में लिप्त था। उसकी संलिप्तता जी.आर.पी.जालंधर में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 32/25 और पुलिस स्टेशन छेहरटा, अमृतसर में कई धाराओं, कत्ल केस और आर्म्स एक्ट में दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 193 में भी है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दोषियों के पास से एक विदेश मॉर्का 9 एमएम पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए है। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह गिरफ्तारियां जालंधर और इसके नजदीकी इलाकों में संगठित अपराधों को रोकने में बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए वचनबद्ध है और अपराधिक और गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को जारी रखा जाएगा।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD