Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

मुकेश रेपसवाल ने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

Mukesh Repswal, Himachal Admin, Himachal Pradesh, Himachal, Chamba
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 16 Oct 2025

Last updated on: Oct 17, 2025, 15:47 IST

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज नीति आयोग, चंबा जिला प्रशासन तथा भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यान्वित शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नीति आयोग से ओएसडी शिक्षा लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र वर्मा तथा प्राचार्य राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद डॉ. रजनी संख्यान वर्चुअल रूप से जुड़े। 

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों की पेशेवर क्षमताओं को सुदृढ़ करते हुए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी और सहभागितापूर्ण बनाना है।मुकेश रेपसवाल ने शिक्षकों को भारत के भविष्य के वास्तविक निर्माता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना केवल विकसित पीढ़ियों के माध्यम से ही साकार हो सकता है। 

उन्होंने कहा कि शिक्षक व्यावसायिक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ शिक्षकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दी टीचर ऐप पर महीने में केवल दो घंटे समर्पित करना निरंतर सीखने के लिए एक छोटी लेकिन प्रभावशाली प्रतिबद्धता होगी ।

मुकेश रेपसवाल ने साथ में यह भी कहा कि चूँकि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का राज्यव्यापी कार्यान्वयन चंबा में इसके सफल संचालन पर निर्भर करता है। ऐसे में शिक्षकों को जिम्मेवारी और समर्पण भाव से कार्य व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जानी चाहिए। 

इससे पहले भारती एयरटेल फाउंडेशन की ओर से प्रवीण कुमार ने स्वागत संबोधन रखते हुए पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी साझा की। उपनिदेशक प्रारंभिक स्कूल शिक्षा बलवीर सिंह, भारती एयरटेल फाउंडेशन से अमित तनेजा, समरदीप सिंह, संदीप कुमार ने भी दी टीचर ऐप से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का ब्यौरा रखा। 

कार्यक्रम में चंबा प्राथमिक शिक्षा के 15 खंडों के शिक्षकों ने भाग लिया। उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, उच्च स्कूल शिक्षा विकास महाजन, ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद इस अवसर पर उपस्थित रहे । 

शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम 

यह कार्यक्रम बहु-कक्षीय और बहु-स्तरीय शिक्षण पर केंद्रित है, जिसमें विशेष रूप से मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता पर जोर दिया गया है। इसका उद्देश्य कक्षा शिक्षण पद्धतियों को बेहतर बनाना और डिजिटल समावेशण को बढ़ावा देना है। 

दी टीचर ऐप के माध्यम से शिक्षक एक वर्ष तक कार्यक्रम में भाग लेंगे, जिसमें स्व-गति पाठ्यक्रम, विशेषज्ञों द्वारा संचालित वेबिनार और प्रतियोगिताएँ शामिल होंगी। कार्यक्रम का दीर्घकालिक लक्ष्य इस पहल को राज्य-स्तर पर विस्तारित करना है, ताकि शिक्षकों को निरंतर सशक्त बनाया जा सके और कक्षाओं में सहभागिता एवं प्रभावशीलता को और बेहतर किया जा सके।

 

Tags: Mukesh Repswal , Himachal Admin , Himachal Pradesh , Himachal , Chamba

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD