Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मुख्यमंत्री ने पंचकूला में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के अंतर्गत किया श्रमदान

लोगों से स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का किया आह्वान

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Gian Chand Gupta, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 25 Sep 2025

Last updated on: Oct 07, 2025, 18:10 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नगर निकायों में स्वच्छता के प्रति प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वच्छता रैंकिंग शुरू की जाएगी। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निकायों को प्रोत्साहित किया जाएगा और साथ ही इस अभियान में लगे स्वच्छता मित्रों को भी सम्मानित किया जाएगा।मुख्यमंत्री आज पंचकूला में शहीद स्मारक सेक्टर-2 में विशेष श्रमदान अभियान ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ‘‘ के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। 

इससे पहले मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शहीद मेजर संदीप सांखला की प्रतिमा पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शहीद की माता श्रीमती मंजू कंवर का आशीर्वाद लिया।मुख्यमंत्री ने विशेष श्रमदान अभियान के तहत श्रमदान किया और सभी समाजसेवी संस्थाओं, युवाओं, माताओं, बहनों और आम नागरिकों से इस स्वच्छता अभियान में अपना भरपूर सहयोग देने का आह्वान किया। 

उन्होने कहा कि स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान आज पूरे देश में किया जा रहा है। इसे एक दिन का अभियान मात्र न समझें बल्कि प्रतिदिन सफाई बनाएं रखें, तभी हमारा आस-पड़ोस, गांव-शहर व प्रदेश स्वच्छ हो पाएंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला भी स्वच्छता रैंकिंग में अव्वल आए इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। 

उन्होंने कहा कि सेक्टर-23 के डंपिंग ग्राउंड में पड़े लगभग डेढ़ लाख टन कचरे को उठाकर उसका उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा ताकि शहर और स्वच्छ व सुंदर बने। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका संरक्षण भी करें। सरकार द्वारा 2014 से अब तक प्रदेश में 18 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी 2 करोड़ 10 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाने से जहां प्रदूषण कम होता है वहीं हरियाली होने से स्वच्छता और सुंदरता भी बढ़ती है।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 में स्वच्छ भारत मिशन की शुरुआत की थी। हरियाणा वासियों ने भी प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किये गये इस अभियान पर पूरा ध्यान दिया है। इसी का परिणाम है कि आज हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने स्वच्छता की दिशा में कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण - 2024-25 में हरियाणा राज्य के दो शहरों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। गत 17 जुलाई को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने जहां करनाल को स्वच्छ शहर पुरस्कार प्रदान किया, तो वहीं सोनीपत को स्वच्छता का मिनिस्टीरियल स्टार अवॉर्ड दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 से ही हरियाणा खुले में शौच से मुक्त है। प्रदेश के 14 शहरी निकाय ओ.डी.एफ़़ ++ और 39 शहरी निकायों को ओ.डी.एफ़ + तथा 34 शहरी निकायों को ओ.डी.एफ के रूप में प्रमाणित किया गया है। हरियाणा प्रदेश के गांवों में 7 लाख 30 हजार घरों में शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। इसके अलावा, लगभग 6 हजार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण भी करवाया है। 

प्रदेश के शहरों में 66,662 घरों में और 2,334 सामुदायिक व लगभग 7 हजार सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण किया गया।इस अवसर पर संबोधित करते हुए शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार ने शहरों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया है। अगले 6 महीनों में प्रदेश के सभी शहरों को स्वच्छतम शहर बनाया जाएगा। 

इसके लिए विभाग द्वारा कचरा संग्रहण और निस्तारण के कार्य को एक मिशन मोड में किया जा रहा है।इस अवसर पर मेयर श्री कुलभूषण गोयल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के महानिदेशक पंकज, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, नगर निगम पंचकूला के आयुक्त आरके सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Gian Chand Gupta , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD