Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

अमित शाह आज हरियाणा के रोहतक में खादी कारीगर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

महात्मा गांधी ने खादी की शुरुआत की और इससे देश के लाखों बुनकरों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया

Amit Shah, Union Home Minister, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister of Cooperation, Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Krishan Pal Gurjar, Rao Inderjit Singh, Khadi Karigar Mahotsav, Rohtak, Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक , 03 Oct 2025

Last updated on: Oct 04, 2025, 14:10 IST

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह आज हरियाणा के रोहतक में खादी कारीगर महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर और केन्द्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने आज़ादी के आंदोलन के वक्त देश की गरीबी को दूर करने, देश को आत्मनिर्भर बनाने, स्वदेशी का विचार देने और स्वतंत्रता दिलाने के लिए खादी का उपयोग किया था। महात्मा गांधी ने खादी की शुरूआत की और इससे देश के लाखों बुनकरों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आया। 

उन्होंने कहा कि खादी का यह मंत्र हमारे देश की जनता और आज़ादी के आंदोलन का पोषक बन गया था। श्री अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के बाद विपक्षी सरकारों ने खादी पर ध्यान नहीं दिया और इसके विकास के लिए कुछ नहीं किया गया। जब श्री नरेन्द्र मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने खादी को पुनर्जीवित करने का संकल्प लिया। 

प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश की जनता को खादी के उपयोग के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014-15 में खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 33 हज़ार करोड़ रूपए था जो आज बढ़कर 1 लाख 70 हज़ार करोड़ रूपए हो गया है। 

खादी के टर्नओवर का सारा पैसा बुनकरों और देश की बहनों को रोज़गार देने में काम आता है। उन्होंने कहा कि खादी में आज के ज़माने के साथ बहुत परिवर्तन लाया गया है और इसकी पैकेजिंग और मार्केटिंग की बहुत अच्छी व्यवस्था के साथ सी लोगों को इसके उपयोग के लिए प्रेरित भी किया गया है। 

श्री शाह ने कहा कि पिछले 11 साल में खादी के विकास के लिए जो काम हुआ अगर वह आज़ादी के बाद लगातार हुआ होता तो हमारे देश में कभी बेरोज़गारी की समस्या नहीं आती। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आज यहां विद्युत-चालित चाक, परंपरागत चरखे, सिलाई मशीन और लेदर रिपेयरिंग टूलकिट जैसे 12 संसाधन कारीगरों को दिए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि आज यहां 301 करोड़ रूपए की मार्जिन मनी का वितरण भी हुआ है। साथ ही ऑर्गेनिक कॉटन केन्द्रीय पूनी संयंत्र, वर्धा का भी आज उद्घाटन हुआ है।  इसके अलावा आधुनिक बनाई गई 40 आउटलेट्स का शुभारंभ और देशभर में 8 हज़ार नई प्रधानमंत्री रोज़गार सृजन कार्यक्रम की इकाईयों का भी उद्घाटन हुआ है।

श्री अमित शाह ने कहा कि आज़ादी के समय स्वराज की कल्पना स्वदेशी और स्वभाषा के बिना अधूरी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने हाल ही में देश की जनता से स्वदेशी चीज़ों का ही उपयोग करने का आग्रह किया है। श्री शाह ने कहा कि देशभर के कई व्यापारियों ने अपनी दुकान में विदेशी चीज़ें न रखने का संकल्प लिया है। 

आत्मनिर्भर भारत की कल्पना के लिए स्वदेशी का यह नारा भारत के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले सभी देशवासियों के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध होगा। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने 2047 में एक पूर्ण विकसित भारत की कल्पना रखी है जो आज़ादी की शताब्दी के समय दुनिया में हर क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर होगा। 

उन्होंने कहा कि इसमें हमारे स्वदेशी और खादी के अभियान की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की जनता के लाभ के लिए 395 से अधिक ज़रूरी चीज़ों पर GST को शून्य या 5 प्रतिशत कर दिया है और इसका सबसे बड़ा फायदा हमारी माताओं-बहनों को होने वाला है।

श्री अमित शाह ने कहा कि खादी ने आज़ादी के समय देश को स्वरोजगार, ग्रामीण उद्योग और आत्मनिर्भरता, सामाजिक दृष्टि से समानता और स्वावलंबन के लक्ष्यों को सिद्ध करने का मौका दिया था और राजनीतिक दृष्टि से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति दी थी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने भारत की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया था और प्रधानमंत्री मोदी जी के खादी अपनाओ, स्वदेशी अपनाओ के बहुत बड़े अभियान से देश आज एक बार फिर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने देश के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि हर परिवार 5 हज़ार रूपए की खादी हर साल ज़रूर खरीदे। उन्होंने कहा कि इससे हमारा देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा। श्री शाह ने कहा कि खादी शरीर, गरीब के घर और देश के अर्थतंत्र को फायदा पहुंचाती है।

खादी ग्रामोद्योग ने खादी फॉर नेशन को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री मोदी जी का खादी फॉर फैशन का सूत्र भी अपनाया है। श्री शाह ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी ने खादी के साथ मधुमक्खी पालन, चर्मकारों और घर में उपयोग में आने वाली शुद्ध चीज़ों से जोड़ा है। 

उन्होंने कहा कि देशभर में 5 केन्द्रीय पूनी संयंत्र हैं, जिनमें से तीन का नवीनीकरण हो चुका है और दो का जारी है। इन बाकी दो संयंत्रों का नवीनीकरण होने के बाद पूनी संयंत्रों को नया जीवन मिलेगा औऱ देशभर में लाखों खादी बुनकरों को आशा की नई किरण दिखेगी।

 

Tags: Amit Shah , Union Home Minister , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister of Cooperation , Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Krishan Pal Gurjar , Rao Inderjit Singh , Khadi Karigar Mahotsav , Rohtak , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD