Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

हरदीप सिंह मुंडियां और बरिंदर कुमार गोयल द्वारा सतलुज दरिया के प्रवाह को बहाल करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी लगाने के आदेश

कैबिनेट मंत्रियों ने ससराली बांध का किया दौरा

Hardeep Singh Mundian, Sahnewal, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Barinder Kumar Goyal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना/जालंधर , 18 Sep 2025

Last updated on: Sep 19, 2025, 12:34 IST

पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने आज ज़िला लुधियाना के सतलुज दरिया (ससराली कॉलोनी) में गाद सफाई कार्यों का निरीक्षण किया। मंत्रियों ने गाद हटाने के काम को तेज़ करने और दरिया के असली प्रवाह मार्ग को बहाल करने के लिए अतिरिक्त संसाधनों, जिनमें विशेष फ्लोटिंग एक्सकेवेटर, पोकलेन और जेसीबी शामिल हैं, की तुरंत तैनाती के निर्देश दिए। 

बता दें कि पंजाब सरकार ने विशेष फ्लोटिंग एक्सकेवेटर को दरिया के प्रवाह को उसके मूल रास्ते की ओर मोड़ने के लिए पहले ही तैनात किया हुआ है। मंत्रियों ने गाद जमा होने से रोकने के लिये अतिरिक्त मशीनरी लगाने और दरिया के वास्तविक प्रवाह को तेज़ी से बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधन जुटाने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक और अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावित लोगों को समय पर सहायता देने तथा उनके पुनर्वास के लिए वचनबद्ध हैं। मंत्रियों ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को 45 दिनों के भीतर मुआवज़ा बाँट दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में नुक़सान का आंकलन करने के लिए विशेष गिरदावरी पहले से ही युद्धस्तर पर चल रही है। इसके बाद राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने गाँव साहिबाना का दौरा किया और अपनी तनख़्वाह से वहाँ के निवासी बलबीर सिंह को बाढ़ के कारण उनके घर की क्षतिग्रस्त छत की तत्काल मरम्मत के लिए 50,000 रुपये नकद दिए। 

उन्होंने घोषणा की कि पंजाब सरकार की ओर से बलबीर सिंह की और सहायता के लिए अतिरिक्त फंड जारी किए जाएंगे। *जालंधर:* इसके बाद जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने धुस्सी बांध को मज़बूत करने के कार्य का जायज़ा लेने के लिए गाँव मंडाला छन्ना का दौरा किया, जहाँ ड्रेनेज विभाग की ओर से सैकड़ों वालंटियर्स, संगत और सेना के अधिकारियों के सहयोग से राहत कार्य चल रहे हैं। 

इस अवसर पर उनके साथ सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर जसबीर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सतलुज दरिया के साथ-साथ इस अहम बांध को सुरक्षित करने के लिए जालंधर प्रशासन, ड्रेनेज विभाग और सेना की समर्पित टीमें राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल की निगरानी में 24 घंटे काम कर रही हैं। 

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है क्योंकि सरकार ने सामग्री और जनशक्ति की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पहले ही सभी ज़रूरी कदम उठाए हैं। प्रशासन, सेना, एसडीआरएफ और संगत के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यहाँ पानी का स्तर कम होने के बाद और मज़बूतीकरन का काम किया जाएगा।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , Sahnewal , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Barinder Kumar Goyal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD