Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

पंजाब सरकार को अक्तूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट मिली

सितंबर के लिए पहले ही 15,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट प्राप्त की जा चुकी है

Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Pawan Kumar Tinu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोगपुर (जालंधर) , 17 Sep 2025

Last updated on: Sep 18, 2025, 11:31 IST

पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक ने आज जालंधर जिले की भोगपुर दाना मंडी में धान खरीद सीजन की औपचारिक शुरुआत की और पंजाब सरकार की किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता को दोहराया।  खरीद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी हितधारकों के लिए सुचारू और निर्बाध खरीद सीजन सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। 

श्री कटारूचक ने कहा कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद, पूरे पंजाब में पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न आए। मीडिया को संबोधित करते हुए श्री कटारूचक ने कहा कि खरीद सीजन के दौरान किसानों का कल्याण हमेशा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है। 

उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है और सरकार ने सितंबर के लिए 15,000 करोड़ रुपये और अक्टूबर के लिए 27,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही हासिल कर ली है। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को असुविधा से बचाने के लिए बारदाने के पर्याप्त इंतजाम किए गए है। 

इस साल पंजाब को 172 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है, लेकिन लगभग 190 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद के लिए प्रबंध किए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसल की लिफ्टिंग और भुगतान साथ-साथ किया जाएगा और खरीदी गई फसल का भुगतान सीधे किसानों के खातों में भेजा जाएगा। 

उन्होंने खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, पंजाब मंडी बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों को मंडियों में पारदर्शिता  सुनिश्चित करने के लिए निजी तौर पर कार्य की निगरानी करने के निर्देश दिए। पंजाब मंडी बोर्ड ने सुचारू खरीद सुनिश्चित करने के लिए 1,822 मंडियों/खरीद केंद्र स्थापित किए हैं। इसके अलावा, मंडियों में बिजली, स्वच्छ पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं। 

अपने दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ने किसानों गुरकीरत सिंह, जसपाल सिंह और सुखराज सिंह से भी बातचीत की, जिन्होंने भोगपुर दाना मंडी में तेजी से हो रही खरीद की सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनका भुगतान जल्द से जल्द किया जाएगा। 

उन्होंने किसानों से अपील की कि मंडियों में केवल पूरी तरह सूखा हुआ धान ही लाया जाए, क्योंकि अधिक नमी खरीद में रुकावट बन सकती है।  इस अवसर पर सीनियर ‘आप’ नेता पवन कुमार टीनू, एसडीएम रणदीप सिंह हीर, डीएफएससी हरवीन कौर और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Pawan Kumar Tinu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD