Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज

 

लोहा एवं इस्पात क्षेत्र में फर्जी फर्म के जरिए जीएसटी धोखाधड़ी: सीजीएसटी लुधियाना द्वारा ₹29.43 करोड़ का बिलिंग घोटाला उजागर, एक गिरफ्तार

Scam, GST Fake Billing Scams, CGST Ludhiana, CGST Ludhiana Commissionerate, Ludhiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 12 Sep 2025

Last updated on: Sep 12, 2025, 15:05 IST

जीएसटी फर्जी बिलिंग घोटालों के खिलाफ कार्यवाही में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, सीजीएसटी लुधियाना आयुक्तालय ने लोहा एवं इस्पात क्षेत्र में संचालित एक फर्जी जीएसटी फर्म का भंडाफोड़ किया है। यह फर्म पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के मंडी गोबिंदगढ़ में स्थित है।

जांच में खुलासा हुआ कि उक्त फर्म ने ₹29.43 करोड़ मूल्य के फर्जी जीएसटी बिल प्राप्त कर उन्हें आगे प्रसारित किया, जिसके परिणामस्वरूप ₹5.29 करोड़ की जीएसटी चोरी हुई। इन फर्जी बिलों को वैध ठहराने के लिए, फर्म ने जाली ई-वे बिल सहित अन्य दस्तावेज जारी किए, ताकि जीएसटी प्रवर्तन एजेंसियों की जाँच से बच सके। 

फर्म के मालिक को 11 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीजीएसटी लुधियाना आयुक्तालय कर धोखाधड़ी का पता लगाने और ईमानदार करदाताओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।

 

Tags: Scam , GST Fake Billing Scams , CGST Ludhiana , CGST Ludhiana Commissionerate , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD