Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया

चबूतरा के बेघर हुए प्रत्येक परिवार को दिए जाएंगे 8.70 लाख रुपये

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

हमीरपुर , 07 Sep 2025

Last updated on: Sep 08, 2025, 15:40 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा कर नुक्सान का जायजा लिया तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत की और उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

रविवार सुबह जंगलबैरी के हेलीपैड पर उतरने के बाद मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गांव खैरी और इसके आस-पास के गांवों में बाढ़ एवं भू-स्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा प्रभावित परिवारों को ढाढस बंधाया। इसके बाद, मुख्यमंत्री गांव चबूतरा पहुंचे और वहां जमीन धंसने के कारण जमींदोज हुए मकानों तथा इसके आस-पास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। 

उन्होंने बेघर हुए परिवारों से भी बातचीत की और राहत एवं पुनर्वास कार्यों के संबंध में अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेघर हुए परिवारों के मकानों के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार अपने संसाधनों से 7-7 लाख रुपये देगी। इसके अलावा घर के लिए आवश्यक सामान खरीदने के लिए भी 70-70 हजार रुपये दिए जाएंगे। 

स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह भी अपनी तरफ से एक-एक लाख रुपये देंगे। उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी नुक्सान का आकलन किया जा रहा है तथा प्रभावित परिवारों की मदद की जा रही है। संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मानसून सीजन में प्रदेश भर में हुए भारी नुक्सान का वह स्वयं जाकर जायजा ले रहे हैं और इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया गया है। उन्होंने कहा कि बेघर परिवारों को मकान निर्माण के लिए वन विभाग की सुरक्षित भूमि हस्तांतरित करने का मामला भी केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। चबूतरा के बाद मुख्यमंत्री ने कुठेड़ा में भी जन-समस्याएं सुनीं।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के समन्वयक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और सुमन भारती, अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर, अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD