Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने डा. राहुल सूद पर गोली चलाने वाले अज्ञात व्यक्तियों में से 1 को गिरफ्तार किया

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Jalandhar Police, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 Aug 2025

Last updated on: Aug 26, 2025, 12:46 IST

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर द्वारा शरारती तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत, थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर की पुलिस टीम ने अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित मोर सुपर मार्किट स्टोर के सामने हुई गोलीबारी की घटना में तीन व्यक्तियों की पहचान कर उनमें से एक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मुकदमा नंबर 113 दिनांक 19.08.2025, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. और 25/27/54/59 आर्म्स एक्ट, गंभीर अपराध 118(1)(2) बीएनएस थाना डिवीजन नंबर 7 जालंधर में डा.राहुल सूद, निवासी जालंधर हाइट्स-2, जालंधर में दर्ज किया गया, जो किडनी हॉस्पिटल जालंधर में डॉक्टर है।

पीड़ित ने बताया कि दिनांक 19.08.2025 को तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मोर सुपर मार्किट स्टोर के सामने उस पर हमला करने का प्रयास किया। इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य थाना प्रभारी बलजिंदर सिंह और सी.आई.ए. इंचार्ज सुरिंदर कुमार की देख-रेख में डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, ए.डी.सी.पी. (इनवेस्टिगेशन) जयंत पुरी, ए.डी.सी.पी. (सिटी-2) हरिंदर सिंह गिल, ए.डी.सी.पी. परमजीत सिंह और ए.सी.पी. रूपदीप कौर की एक टीम और सी.आई.ए. स्टाफ का गठन किया गया। 

जांच के दौरान सी.सी.टी.वी. कैमरों, तकनीकी सहायता और अन्य संसाधनों की मदद से घटना में शामिल तीन व्यक्तियों की पहचान की गई। इनमें से एक आरोपी सत्य नारायण पुत्र छोटी राम, जो वर्तमान में मकान नंबर 236, राम सिंह यार्ड, इंडस्ट्री एरिया, थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में रहता है, को पुलिस पार्टी द्वारा दिनांक 24.08.2025 को अयोध्या, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, जालंधर में पेश किया गया। 

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी को 7 दिन के रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके और बाकी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Jalandhar Police , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD