Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

मुंबई पुलिस ने दो ड्रग सप्लायर को किया गिरफ्तार, 51 किलो गांजा बरामद

Crime News, Crime News India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Aug 2025

Last updated on: Aug 25, 2025, 12:52 IST

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने वडाला इलाके से 51 किलो गांजा बरामद किया है। वडाला टीटी पुलिस स्टेशन की टीम ने इस दौरान दो ड्रग सप्लायरों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 11 लाख रुपए आंकी गई है।वडाला टीटी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, देर रात नियमित पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई। पुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक और उसके साथी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। 

पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। जब कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 51 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अबुबकर मेहंदीहसन शान और शहबाज शमीम खान के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इससे पहले, मुंबई कस्टम विभाग के एयरपोर्ट कमीश्नरेट ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। इन यात्रियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है। 

कस्टम विभाग के मुताबिक, यह कार्रवाई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआई), मुंबई पर की गई। प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम अधिकारियों ने बैंकॉक से आए फ्लाइट नंबर वीजेड-760 से उतरने वाले दो यात्रियों को रोका। जब उनके सामान की जांच की गई तो अधिकारियों को उनके ट्रॉली बैग से 11.78 किलोग्राम संदिग्ध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद हुआ।

जब्त किए गए नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 11.78 करोड़ रुपए बताई जा रही है। दोनों यात्रियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD