Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी

 

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीआईबी ने चलाई विशेष अभियान

तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Gurmeet Singh, PIB Jalandhar Chief, Har Ghar Tiranga, Jalandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Aug 2025

Last updated on: Aug 13, 2025, 18:23 IST

देश की आज़ादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत शुरू किए गए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को पूरे देश में भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान में हर देशवासी उत्साह से भाग ले रहा है। 

इसी क्रम में बुधवार को भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय, जालंधर द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर पीआईबी जालंधर के प्रमुख गुरमीत सिंह ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय तिरंगे के प्रति भावना को और गहरा करना है। जब हर घर पर तिरंगा फहराया जाएगा, तो यह हमें हमारी साझी पहचान और देश के प्रति कर्तव्यों की याद दिलाएगा। 

इस मौके पर सूचना सहायक सुखदीप सिंह ने कहा कि हमारा देश तभी तेज़ी से प्रगति करेगा, जब सभी देशवासियों के भीतर एकता की भावना गहराई से विकसित होगी, और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को घर-घर तक पहुँचाने के संबंध में शपथ भी ग्रहण की।

गौरतलब है कि देशवासी इस अभियान के तहत अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं, क्योंकि तिरंगा हमारे देश की शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व की गहन समझ को प्रोत्साहित करना है।

साल 2022 में शुरू हुआ यह अभियान देश को एकता के सूत्र में पिरोने और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मज़बूत करने में सहायक साबित हुआ है और इसने एक जन आंदोलन का रूप ले लिया है। यह अभियान दर्शाता है कि अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने त्याग, तप और समर्पण से जिस स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया था, उसे विकसित और सर्वोत्तम बनाने के लिए 140 करोड़ देशवासी संकल्पित हैं।

 

Tags: Gurmeet Singh , PIB Jalandhar Chief , Har Ghar Tiranga , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD