Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

अंशु मलिक: पिता का सपना पूरा करने वाली बेटी, जिसने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रचा था इतिहास

Sports News, Wrestling, Anshu Malik, World Wrestling Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Aug 2025

Last updated on: Aug 06, 2025, 11:35 IST

अंशु मलिक भारत की प्रतिभाशाली महिला पहलवान हैं, जिन्होंने छोटी-सी उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया। वह 2021 में वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला बनीं। अंशु की मेहनत, जुनून और संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। 

5 अगस्त 2001 को जींद में जन्मीं अंशु मलिक पहलवानों के परिवार से आती हैं। कुश्ती उनकी रगों में है। अंशु के पिता धर्मवीर, भाई शुभम और चाचा पवन भी इस खेल में नाम कमा चुके हैं। निडानी गांव की रहने वालीं अंशु कुश्ती के माहौल के बीच ही पली-बढ़ीं। 

महज 11 साल की उम्र में उन्होंने अपने भाई के साथ कुश्ती के दांव-पेंच सीखने शुरू कर दिए। परिवार अंशु के टैलेंट को समझ चुका था। बेटी को भरपूर सपोर्ट किया गया। 1990 के दशक में भारतीय कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके पिता का सपना था कि एक दिन बेटी ओलंपिक में देश का नाम रोशन करेगी। 

अंशु चौधरी 'भारत सिंह मेमोरियल स्कूल' में कुश्ती की ट्रेनिंग शुरू कर चुकी थीं। यहां उन्हें कोच जगदीश श्योराण का मार्गदर्शन मिला। अंशु मलिक ने साल 2016 में एशियाई कैडेट चैंपियन में पदक जीता। साल 2017 में 60 किलोग्राम भार वर्ग में उन्होंने विश्व कैडेट चैंपियन का खिताब जीता। 

इसके बाद साल 2018 में एशियाई कैडेट का खिताब भी अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कैडेट और जूनियर चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीते। साल 2020 में उन्होंने सीनियर लेवल पर धाक जमानी शुरू कर दी। साल 2020 में उन्होंने माटेओ पेलिकोन रैंकिंग सीरीज में रजत, जबकि एशियाई चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। 

साल 2021 में अंशु 57 किलोग्राम डिवीजन में एशियन चैंपियन बनीं। टोक्यो 2020 में कोहली की चोट के चलते अंशु मलिक को राउंडर ऑफ 16 में हार का सामना करना पड़ा। रेपचेज राउंड में उन्हें एक बार फिर शिकस्त झेलनी पड़ी। 2024 पेरिस ओलंपिक में भी उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया।

अंशु मलिक ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडुनायो अदेकुओरोये से हार का सामना करना पड़ा। एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीत चुकीं अंशु जापानी पहलवान काओरी इको को अपना आइडल मानती हैं, जिन्होंने 2004 एथेंस, 2008 बीजिंग, 2012 लंदन और 2016 रियो डी जनेरियो में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंशु मलिक को उनके बेहतरीन खेल के चलते साल 2022 में 'अर्जुन अवॉर्ड' से सम्मानित किया जा चुका है।

 

Tags: Sports News , Wrestling , Anshu Malik , World Wrestling Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD