Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

'युद्ध नशे के विरुद्ध': जालंधर में एक और अनधिकृत निर्माण ध्वस्त

सिविल और पुलिस अधिकारियों ने कुख्यात नशा तस्कर के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ 18 एफ.आई.आर. दर्ज

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 31 Jul 2025

Last updated on: Jul 31, 2025, 16:39 IST

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशे के विरुद्ध 'के तहत एक निर्णायक कदम उठाते हुए, जालंधर नगर निगम ने जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से गुरुवार को पक्का बाग इलाके में एक कुख्यात नशा तस्कर के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई का नेतृत्व करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि पक्का बाग इलाके में हरविंदर सिंह के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया है। 

हरविंदर सिंह एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ एन.डी.पी.एस एक्ट, शराब तस्करी और अन्य धाराओं के तहत 18 एफ.आई.आर. दर्ज हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि यह कार्रवाई नशा माफिया के लिए एक कड़ा संदेश है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ध्वस्त करके न केवल कानून का पालन हो रहा है, बल्कि आस-पास के इलाकों को भी नशे के चंगुल से मुक्त किया जा रहा है।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों के नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने की वचनबद्धता दोहराते हुए, उन्होंने नागरिकों से सरकार द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर नशे से संबंधित जानकारी सांझा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की इस पहल का स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। 

उन्होंने सरकार के साहसिक कदमों की सराहना की और कहा कि इससे नशा तस्करों को कड़ा संदेश जाएगा और जनता का विश्वास बढ़ेगा। लोगों ने राज्य में नशे के खिलाफ चल रही जंग में इस तरह की कार्रवाई को ऐतिहासिक और नशा मुक्त पंजाब बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम बताया।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD