Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हल्क होगन का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

Sports News, Wrestling, Wrestler, Hulk Hogan, World Wrestling Entertainment
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jul 2025

Last updated on: Jul 25, 2025, 17:30 IST

डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपर स्टार हल्क होगन का निधन हो गया है। 71 साल के होगन का निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ। कुछ सप्ताह पहले हल्क की पत्नी ने उनके बेहोश होने की अफवाहों का खंडन किया था। होगन की वाइफ ने कहा था कि उनका दिल मजबूत है और वह सर्जरी से उबर रहे हैं। टीएमजेड के अनुसार, गुरुवार की सुबह फ्लोरिडा के क्लियरवॉटर स्थित हल्क होगन के घर पर डॉक्टर्स को बुलाया गया। 

उनके घर पर पहले से पुलिस की कई गाड़ियां और आपातकालीन चिकित्साकर्मी मौजूद थे। होगन को स्ट्रेचर पर एम्बुलेंस में ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।हल्क होगन सिर्फ एक रेसलर नहीं थे। बल्कि, इस खेल को पसंद करने वालों और खेलने वालों के लिए एक आईकॉन थे। वह अस्सी के दशक में फैन्स के लिए 'रियल लाइफ सुपरहीरो' बन चुके थे। 

दमदार शरीर, पीला-लाल रंग का कॉस्ट्यूम उनकी खास पहचान थी। वह शुरुआती दिनों में विंस मैकमैहन की राष्ट्रीय विस्तार योजना का चेहरा बने। रेसलमेनिया 3 में अंद्रे द जाइंट के खिलाफ उनका मैच ऐतिहासिक था, उस मैच को 93,000 से अधिक लोगों ने लाइव देखा था। 11 अगस्त 1953 को जॉर्जिया, अमेरिका में जन्में हल्क ने 1984 में मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयरन शेख को हराकर डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैंपियनशिप जीती और ‘हल्कमेनिया’ का आगाज किया।

1985 में पहले रेसलमेनिया में मिस्टर टी के साथ मुख्य मैच में हिस्सा लेना और अगले कई आयोजनों में उनकी उपस्थिति ने उन्हें सुपरस्टार की श्रेणी में ला खड़ा किया। 80 के दशक के अंत और 90 के दशक की शुरुआत में होगन की आंद्रे द जायंट, रैंडी माचो मैन सैवेज, अल्टीमेट वॉरियर और सार्जेंट स्लॉटर जैसे दिग्गजों के साथ गहरी प्रतिद्वंद्विता थी।

2002 में जब डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का नाम बदलकर डब्ल्यूडब्ल्यूई किया गया, तब होगन कई बार वापसी करते रहे। द रॉक और शॉन माइकल्स जैसे बड़े नामों के खिलाफ उनके मैच दर्शकों को रुला देने वाले थे। 2005 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। हल्क ने मनोरंजन की दुनिया में भी अपना मुकाम बनाया। फिल्मों और रियलिटी टीवी में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने सबअर्बन कमांडो और मिस्टर नैनी जैसी फिल्मों में कैमियो रोल किया।

 

Tags: Sports News , Wrestling , Wrestler , Hulk Hogan , World Wrestling Entertainment

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD