Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

एनआईए ने ‘डंकी’ मामले में दो को किया गिरफ्तार

Crime News, National Investigation Agency, NIA, Donkey Route USA, USA Donkey Route, Human Trafficking
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 17:01 IST

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में तलाशी के बाद ‘यू.एस. डंकी रूट’ के जरिए मानव तस्करी करने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला निवासी सनी उर्फ सनी और पंजाब के रोपड़ निवासी शुभम संधाल उर्फ दीप हुंडी के रूप में हुई है।

शुभम वर्तमान में दिल्ली के पीरागढ़ी में रह रहा था। ये दोनों मार्च में गिरफ्तार गगनदीप सिंह उर्फ गोल्डी के सहयोगी थे। एनआईए ने यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की, जिसे अवैध रूप से अमेरिका भेजा गया था और फरवरी 2025 में भारत वापस लौटाया गया।

जांच में पता चला कि गगनदीप प्रत्येक पीड़ित से वैध वीजा का वादा कर 45 लाख रुपये लेता था, लेकिन उन्हें स्पेन, अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको जैसे देशों से होकर खतरनाक ‘डंकी’ मार्ग के जरिए अमेरिका भेजता था। उसने 100 से अधिक लोगों को इस तरह तस्करी कर भेजा। 

सनी गगनदीप का मुख्य सहयोगी था और पीड़ितों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने में शामिल था। इस दौरान पीड़ितों को डोंकर्स और एजेंटों द्वारा शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। शुभम हवाला के जरिए लैटिन अमेरिका में डोंकर्स को पैसे भेजने का काम करता था।

एनआईए ने 27 जून 2025 को गगनदीप के खिलाफ दिल्ली के तिलक नगर में मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने 13 मार्च 2025 को पंजाब पुलिस से यह केस अपने हाथ में लिया था। एनआईए अब इस अवैध तस्करी रैकेट और साजिश के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी रखे हुए है।

बता दें कि ‘डंकी रूट’ एक अवैध मानव तस्करी का मार्ग है, जिसका इस्तेमाल लोगों को गैरकानूनी तरीके से एक देश से दूसरे देश, खासकर अमेरिका, कनाडा या यूरोप, में ले जाने के लिए किया जाता है। यह शब्द पंजाबी शब्द ‘डंक’ से आया है, जिसका अर्थ है छलांग लगाना या सीमा पार करना। 

इस रूट में तस्कर लोगो को वीजा का झांसा देकर मोटी रकम वसूलते हैं और उन्हें खतरनाक रास्तों से विदेश भेजते हैं। इसमें कई देशों, जैसे मैक्सिको, ग्वाटेमाला, स्पेन, या लैटिन अमेरिकी देशों, के रास्ते शामिल होते हैं। यात्रा के दौरान पीड़ितों को जंगलों, रेगिस्तानों, या समुद्री रास्तों से गुजरना पड़ता है, जहां उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ सकता है। तस्कर अक्सर हवाला के जरिए पैसे लेन-देन करते हैं और फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करते हैं।

 

Tags: Crime News , National Investigation Agency , NIA , Donkey Route USA , USA Donkey Route , Human Trafficking

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD