Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का नक्सलियों का मंसूबा नाकाम, 30 शक्तिशाली आईईडी बरामद

Crime News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चाईबासा , 04 Jul 2025

Last updated on: Jul 05, 2025, 12:16 IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों और पुलिस को निशाना बनाने की नक्सलियों की एक और बड़ी साजिश नाकाम कर दी गई है। जिले के टोकलो थाना और दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान 30 शक्तिशाली आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए गए। सभी आईईडी 2-2 किलोग्राम वजन के थे। इन्हें बम निरोधक दस्ते की मदद से सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

बताया गया है कि चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि भाकपा माओवादी नक्सलियों ने जंगलों में जमीन के नीचे भारी मात्रा में गोला-बारूद छिपाकर रखा है और उनका इरादा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने का है। इस सूचना के आधार पर चाईबासा और सरायकेला-खरसावां जिलों की पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी और झारखंड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त बल गठित कर अभियान चलाया गया।

गौरतलब है कि माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा समेत कई हार्डकोर नक्सलियों ने इन दिनों सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में कैंप कर रखा है। इसी के मद्देनजर नक्सल प्रभावित इलाकों में लगातार तलाशी अभियान तेज किया गया है और इस दौरान लगातार सफलताएं हासिल हो रही हैं।

इससे पहले 1 जुलाई को इसी जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आस-पास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गये 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए गए थे। डेटोनेटर का इस्तेमाल आईईडी बनाने में किया जाता है। गत 18 जून को जिले के टोकलो थाना क्षेत्र अंतर्गत चितपिल जंगल से 14 शक्तिशाली आईईडी बरामद किए गए थे। इसके अलावा विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला 52 किलोग्राम सफेद पाउडर भी जब्त किया गया था।

 

Tags: Crime News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD