Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के जंगलों में नक्सलियों के ठिकाने से 18 हजार डेटोनेटर बरामद

Crime News, Crime News India, Crime News Jharkhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चाईबासा , 01 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 15:11 IST

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान मंगलवार को पुलिस एवं सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। जिले के टोंटो थाना अंतर्गत हुसिपी और आस-पास के जंगल में माओवादी नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए 18 हजार डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। 

डेटोनेटर का इस्तेमाल आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बनाने में किया जाता है। पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों ने संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान जंगली-पहाड़ी क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर डेटोनेटर छिपाकर रखे गए थे। 

टीम के साथ चल रहे बम निरोधक दस्ते ने इन डेटोनेटर को जंगल में ही नष्ट कर दिया है। इस ऑपरेशन में जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 60 बटालियन एवं झारखंड जगुआर की टुकड़ियां शामिल रहीं। उल्लेखनीय है कि माओवादी नक्सलियों ने बीते 27 मई को झारखंड से सटे ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रेलाहातू यांको स्थित पत्थर खदान के पास 200 पैकेट विस्फोटक लूट लिए थे। 

नक्सली विस्फोटक लदी वैन को ओडिशा की सीमा से सटे झारखंड के सारंडा जंगल के अंदर ले गए थे और विस्फोटकों के पैकेट उतार लिए थे। बाद में सुरक्षा बलों ने लूटे गए विस्फोटक का बड़ा हिस्सा बरामद कर लिया था। झारखंड का विशाल सारंडा जंगल नक्सलियों का सबसे बड़ा ठिकाना बना हुआ है। 

हालांकि, पिछले दो वर्षों के दौरान सुरक्षा बलों और पुलिस के लगातार अभियान की वजह से नक्सली अब जंगल के एक खास इलाके में सिमटकर रह गए हैं।  नक्सली संगठन के लोग पुलिस और सुरक्षा बलों को रोकने और नुकसान पहुंचाने के लिए जंगली रास्तों में जगह-जगह विस्फोटक लगा देते हैं। 

पिछले दो वर्ष में इसकी चपेट में आकर पुलिस, सुरक्षा बलों के कम से कम चार अधिकारी-जवान शहीद हो चुके हैं। इसके अलावा दस से अधिक ग्रामीण भी विस्फोटकों की वजह से जान गंवा चुके हैं। 

 

Tags: Crime News , Crime News India , Crime News Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD