Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हमीरपुर बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हमीरपुर , 02 Jul 2025

Last updated on: Jul 02, 2025, 14:18 IST

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस अड्डे का कार्य अगले वर्ष तक पूर्ण कर लिया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि धन की कमी के कारण गत 20 वर्षों से इस बस अड्डे का निर्माण कार्य लंबित था। प्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस बस अड्डे का निर्माण कार्य तीव्र गति से करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए इस बस अड्डे के धरातल तल को पार्किंग सुविधा के रूप में निर्मित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर को शीघ्र ही लोगों को समर्पित किया जाएगा जिससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी। 

उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा महाविद्यालय के लिए फर्नीचर की खरीद के आदेश दिए गए हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में नवाचार सुधार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल 21वें स्थान से पांचवे स्थान पर पहुंच गया है। 

राज्य के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई शुरू की गई है और दो शिक्षा निदेशालयों को समायोजित कर एक डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन बनाया गया है। विद्यालयों के क्लस्टर बनाने के साथ-साथ वैश्विक शिक्षा पद्धतियों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को अवगत करवाने के लिए शैक्षणिक भ्रमण की सुविधा दी जा रही है। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD