Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

झारखंड के खूंटी में ग्राम प्रधान की हत्या मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार, कई हथियार जब्त

Crime News, Crime News India, Crime News Jharkhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 30 Jun 2025

Last updated on: Jul 01, 2025, 15:31 IST

झारखंड में खूंटी जिले के काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान और भाजपा नेता बलराम मुंडा की हत्या की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। हत्याकांड के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार, शनिवार-रविवार की रात अपराधियों ने बलराम मुंडा के घर पर हमला बोला था और गोली मारकर एवं धारदार हथियार से वार कर उनकी हत्या कर दी थी। 

खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि हत्याकांड का मास्टरमाइंड बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर है, जो मारंगहादा थाना क्षेत्र के गड़ामड़ा गांव का रहने वाला है। बाकी आरोपी भी जिले के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं।उन्होंने बताया कि अपराधियों को सूचना मिली थी कि ग्राम प्रधान के घर पर तीन किलोग्राम अफीम है। लाखों रुपए की अफीम लूटने के लिए अपराधियों ने हमला किया। घर की तलाशी और ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद भी अफीम नहीं मिला, तो ग्राम प्रधान की हत्या कर दी गई। इससे पहले घर में रखे सामान को तहस-नहस कर दिया गया। इसी दौरान अपराधियों ने बलराम मुंडा के भांजे आचू मुंडा पर भी हमला कर घायल कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के दौरान उन्होंने बलराम मुंडा के पड़ोस के तमाम घरों के दरवाजे बंद कर दिए थे, ताकि शोर सुनकर कोई मदद को आगे नहीं आ सके। पुलिस ने बुधराम हस्सा उर्फ मास्टर के अलावा जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें बीरबल मुंडा, सीनु मुंडा, केदार मुंडा उर्फ बुध, पुष्पेन्द्र यादव, पतरस पाहन, पलटन मुंडा, पाउ पाहन, अभिषेक हस्सा और कालीप पूर्ति शामिल हैं। इनमें पुष्पेन्द्र यादव और पतरस पाहन पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, दो पिस्टल, 14 जिंदा गोली, 10 मोबाइल फोन, दो चाकू, पांच मोटरसाइकिल और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Crime News Jharkhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD