Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती

 

डेयरी फार्मिंग को प्रोत्साहन: पंजाब सरकार ने 30 हज़ार से अधिक दुधारू पशुओं का किया बीमा

1056 प्रभावित डेयरी किसानों को 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि बांटी: गुरमीत सिंह खुड्डियां

Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 15:54 IST

पंजाब के पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज बताया कि डेयरी विकास विभाग ने डेयरी फार्मिंग क्षेत्र को बढ़ावा देते हुये डेयरी पेशे से जुड़े किसानों को अहम वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने और उनकी रोज़ी- रोटी की रक्षा करने के लिए केवल एक साल के दौरान राज्य भर में 30,598 दुधारू पशुओं का बीमा करवा के मील का पत्थर स्थापित किया है।

यहाँ अपने दफ़्तर में विभाग के चल रहे प्रोजेक्टों की समीक्षा करते हुये स. खुड्डियां ने बताया कि राष्ट्रीय पशुधन मिशन के जोखिम प्रबंधन और पशुधन बीमा योजना अधिकतम 70,000 रुपए प्रति पशु क्लेम सीमा के साथ जनरल वर्ग के किसानों के लिए 1120 रुपए और अनुसूचित जाति/ पिछड़ी श्रेणी के किसानों के लिए 672 रुपए की सालाना प्रीमियम दरों की पेशकश करती है। उन्होंने बताया कि प्रभावित डेयरी किसानों को महत्वपूर्ण वित्तीय सहायता प्रदान करते हुये अब तक 1056 किसानों को 7.39 करोड़ रुपए बाँटे जा चुके हैं।

स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने दोहराया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार डेयरी किसानों की भलाई के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि वह नौजवानों को डेयरी फार्मिंग के बारे सक्रियता से जागरूक करें और उनको विभागीय स्कीमों के बारे अवगत करवाएं जिससे ज़मीनी स्तर पर लोग इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

पशु पालन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राहुल भंडारी ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वित्तीय साल 2024-25 के दौरान 2 से 20 पशुओं वाले डेयरी यूनिट स्थापित करने के लिए 204 किसानों को 3 करोड़ रुपए बाँटे गए हैं। इसके इलावा 9150 बेरोज़गार नौजवानों को स्वै-रोज़गार के योग्य बनाने के लिए डेयरी प्रशिक्षण दिया गया। 

उन्होंने बताया कि पशु पालकों को बीमा योजना के लाभों, क्लेम प्रक्रियाओं और पशु सेहत प्रबंधन के बारे शिक्षित करने के लिए 47 प्रांतीय और ज़िला स्तरीय सैमीनार और कैंप लगाए गए जिससे भागीदारी और विश्वास में बढ़ोतरी हुयी है। इस मीटिंग के दौरान डेयरी विकास विभाग के डायरैक्टर कुलदीप सिंह और विभाग के अन्य सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD