Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्कर गिरफ्तार, 2.43 करोड़ मूल्य का सोना जब्त

Crime News, Crime News India, BSF
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कोलकाता , 25 Jun 2025

Last updated on: Jun 26, 2025, 14:43 IST

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक भारतीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 2.4 किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 2.43 करोड़ रुपए है।

मंगलवार को बांग्लादेश से भारत में लक्ष्मीपुर गांव के रास्ते सोने की तस्करी की जा रही थी, जो सीमा पर जीरो लाइन के करीब है। लक्ष्मीपुर बॉर्डर आउटपोस्ट (बीओपी) पर तैनात बीएसएफ की 67वीं बटालियन के जवानों को उनके जिम्मेदारी वाले क्षेत्र से सोने की तस्करी के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी।

बीएसएफ साउथ बंगाल फ्रंटियर के प्रवक्ता ने कहा, "इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, संबंधित बीओपी के सभी गश्ती दलों और चेक पोस्टों को हाई अलर्ट पर रखा गया था। मंगलवार को सुबह करीब 7:45 बजे एक मोटरसाइकिल को लक्ष्मीपुर गांव की दिशा से संदिग्ध तरीके से आते देखा गया। 

मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। उन्‍होंने बताया कि सवार के संदिग्ध व्यवहार को देखते हुए, जवानों ने गहन तलाशी ली और सीट कवर के नीचे प्लास्टिक टेप से लिपटे दो पैकेट मिले। पैकेट के अंदर एक सोने की पट्टी और 16 सोने के बिस्कुट थे। 

मोटरसाइकिल सवार तस्कर को तुरंत हिरासत में ले लिया गया।"अधिकारी ने बताया कि सोने का वजन 2.451 किलोग्राम है और इसका अनुमानित बाजार मूल्य 2,42,94,960 रुपए है। जब्त किए गए सोने को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है।

अधिकारी ने बताया, "प्रारंभिक पूछताछ के दौरान तस्कर ने खुलासा किया कि उसे लक्ष्मीपुर गांव के एक व्यक्ति से सोना मिला था और वह बोयरा गांव के रास्ते बनगांव बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति को इसे देने जा रहा था। उसे डिलीवरी के बाद 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम का भुगतान करने का वादा किया गया था।"

बीएसएफ दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के महानिदेशक (डीआईजी) एन.के. पांडे ने जवानों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवान सीमा पर तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पूरी तरह सक्षम, सतर्क और समर्पित हैं। डीआईजी ने सीमावर्ती निवासियों से सोने की तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को बीएसएफ की 'सीमा साथी' हेल्पलाइन 14419 पर रिपोर्ट करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा, "वे (सीमावर्ती निवासी) 9903472227 पर व्हाट्सएप पर टेक्स्ट या वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। विश्वसनीय जानकारी भेजने वालों को उचित इनाम दिया जाएगा और उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी।"

 

Tags: Crime News , Crime News India , BSF

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD